words per minute
5
AviGupta
00:00
Speed
हर कोई धन चाहता है, लेकिन लेकिन कुछ ही लोगों को वास्तव में पता है कि इसे पाने के लिए क्या करने की जरूरत है। अमीर बनना भाग्य, कौशल, और धीरज का एक संयोजन है। अमीर बनना आसान नहीं है। लेकिन निरंतर प्रयास करने से और सही जानकारी के साथ, यह निश्चित रूप से संभव है। ऐसे ढेर सारे छोटे-छोटे उपाय हैं जो आपको बड़े परिणाम दे सकते हैं। अमीर बनने के लिए सबसे पहले आपको आपके काम करने के तरीकों को बदलना पड़ेगा क्योंकि जो आप अभी तक करते आए हैं वहीं आगे भी करते रहेंगे। उन सब पुराने तरीकों से आपको वही मिलेगा जो आपको अभी तक मिला है। इसलिए आपको नए उपायों को अपनाना पडेगा। आपको यह बात समझनी पड़ेगी कि भले ही हम सब के हालात एक जैसे न हो लेकिन हम सब के पास 24 घंटे बराबर है। चाहे वो अमिताब बच्चन हो या अनिल अंबानी हो, सभी के पास समान समय होता है और यही 24 घंटे तय करते हैं कि आप किस ओर बढ़ेंगे। यदि हम इस समय का अच्छे से उपयोग करे तो हम अपने लक्ष्य को हासिल अवश्य कर सकते हैं। यह एक बहुत बड़ी सच्चाई है कि बड़े से बड़े आदमी ने अपने जीवन में जूते घिसे है और पसीना बहाया है। इसका मतलब है कि उन्होंने मेहनत की है और तभी जाकर वह अमीर असुर सफल बने हैं। अपनी गलतियों से सीखना और बढ़ना भी अमीर बनने की तरफ एक अच्छी पहल है। हमेशा याद रखना कि रूका हुआ पानी और ढहरा हुआ इंसान दोनों सड जाते हैं। गिरना हार नहीं है पर गिरकर खडे न होना हार है। हम सभी ने अपने जीवन में हार देखी है और सबसे ज्यादा सफल इंसान ने भी हार देखी होंगी।