words per minute
6
RaniMohanBillore
00:00
Speed
मोतिहारी में एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने धमकी मिलने के एक मामले में गुरूवार को एक प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि उन्हेंं 25 लाख रूपये देने की और ऐसा नहीं करने पर जान से मारे जाने की धमकी मिली है। शहर थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा, 'रक्सौल, मोतिहारी में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट निशांत कुमार प्रियदर्शी ने 25 लाख रूपये की जबरन वसूली की मांग और ऐसा नहीं करने पर जान से मारे जाने की धमकी मिलने पर शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।' प्राथमिकी के अनुसार प्रियदर्शी जज मोतिहारी में अपने अधिकारिक चैंबर में काम कर रहे थे तो किसी गुमनाम व्यक्ति ने उन्हें दो बार फोन कर ऐसी मांग की। इस मसले पर एस.एच.ओ. ने कहा की जांच शुरू कर दी गई है।
उत्तरप्रदेश के कानपुर (देहात) की जुडिशियल मजिस्ट्रेट प्रतिभा गौतम की मौत हो गई है उनके घर वालों का कहना है की प्रतिभा गौतम ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। प्राथमिक जांच में हाथ की नस कटने से मौत की बात सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक ऐसी खबरेंं हैंं कि पति-पत्नि के झगड़े के बाद यह घटना हुई है। पति के अनुसार कल से प्रतिभा का मोबाईल भी स्वीच ऑफ था। पुलिस ने फोरेंसिक विभाग की टीम को बुलाकर भी मामले की जांच कराई हैै। वर्मा के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। पुलिस प्रतिभा के पति तथा अन्य रिश्तेदारों से पुछताछ कर रही है। मजिस्ट्रेट की मौत की खबर सुनकर शहर के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये हैंं।
सजा काटने सरेंडर करें दहेज प्रताड़ना के आरोपी- दहेज हत्या के एक मामले के आरोपियों को हाई कोर्ट ने सरेडर करने के निर्देश दिये ताकि वे अपनी सजा जेल में काट सकें। हालांकि जस्टिस एस के सेठ और अुनराग श्रीवास्तव की युगल पीठ ने आरोपियों को दहेज हत्या के आरोप से बरी करते हुए उन्हें दहेज प्रताड़पा का दोषी पाया है। वहीं आरोपियों को दी गई सजा में बढ़ौतरी करने को लेकर मृतिका के पिता की अपील युगल पीठ ने खारिज कर दी।
अभियोजन के अनुसार 23 जून 2007 को अंजनी पांडे की पत्री ज्योति का विवाह सिंगरौली में रहने वाले पुष्पेन्द्र पाण्डे के साथ के साथ हुआ था। विवाह के बाद 3 लाख रूपये नगद एवं एक कार की मांग को लेकर ज्योति को प्रताडि़त किया जाने लगा। इसी मांग को लेकर ज्योति के साथ शादी के 8 माह बाद भी उसकी सास रतन बाई, ननद ज्योति एवं पति पुष्पेन्द्र पाण्डेे और ससुर आदित्य पाण्डे के द्वारा मारपीट की गई थी। इसके बाद 29 फरवरी, 2008 की सुबह ज्योति की लाश एक कुएं से बरामद की गई थी। इस फैसले को चुनौती देकर आरोपियों ने हाई कोर्ट में अपील दायर की थी।