words per minute

4

vikasgupta1594299


00:00

Speed

फ्तर का बाबू एक बेजबान जीव है। मजदूरों को दिखाओ, तो वह त्योरिय बदल कर खड़ा हो जाएगा। कुली को एक डाँट बताओं, तो सिर से बोझ फेंक कर अपनी राह लेगा। किसी भिखारी को दुत्कारों, तो वह तुम्हारी ओर गुस्से की निगहा से देख कर चला जायेगा। यहॉ तक कि गधा भी कभी-कभी तकलीफ पाकर दो लत्तियॉ झड़ने लगता हे; मगर बेचारे दफ्तर के बाबू को आप चाहे आँखे दिखायें, डाट बतायें, दुत्कारें या ठोकरें मारों, उसके माथे पर बल आयेगा। उसे अपने विकारों पर जो अधिपत्य होता हे, वह शायद किसी संयमी साधु में भी हो। संतोष का पुतला, सब्र की मूर्ति, सच्चा आज्ञाकारी, गरज उसमें तमाम मानवी अच्छाइयाँ मौजूद होती हें। खंडहर के भी एक दिन भाग्य जाग जाते है। दीवाली के दिन उस पर भी रोशनी होती है, बरसात में उस पर हरियाली छाती हे, प्रकृति की दिलचस्पियों में उसका भी हिस्सा है। मगर इस गरीब बाबू के नसीब कभी नहीं जागते। इसकी अँधेरी तकदीर में रोशनी का जलावा कभी नहीं दिखाई देता। इसके पीले चेहरे पर कभी मुस्कराहट की रोश्नी नजर नहीं आती। इसके लिए सूखा सावन हे, कभी हरा भादों नहीं। लाला फतहचंद ऐसे ही एक बेजबान जीव थे। कहते हें, मनुष्य पर उसके नाम का भी असर पड़ता है। फतहचंद की दशा में यह बात यथार्थ सिद्ध हो सकी। यदि उन्हें हारचंद कहा जाय तो कदाचित यह अत्युक्ति होगी। दफ्तर में हार, जिंदगी में हार, मित्रों में हार, जीतन में उनके लिए चारों ओर निराशा ही थीं। लड़का एक भी नहीं, लड़किय ती; भाई एक भी नहीं, भौजाइयॉ दो, गॉठ में कौड़ी नहीं, मगर दिल में आया ओर मुरव्वत, सच्चा मित्र एक भी नहीं
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 462 - English

words per minute