words per minute

13

MOHITBHARDWAJ1487462


00:00

Speed

होदय, कोसी नदी, जिसे शोक और दुख का सूचक माना जाता है, इस वर्ष फिर अपने प्रकोप से महान हानि का कारण बनीं। अब इस नदी पर काबू पाने और इसकी उपद्रवी लीला समाप्त करने के लिए भी योजना तैयार हो गई है। इस योजना की रूपरेेखा तैयार हो चुकी है और निर्माण का काम हाथ में लिया जा चुका है। आशा है कि इस योजना के निर्माण से बड़े पैमाने पर जनसाधारण को सेवाएँ उपलब्ध होगींं। जब यह नया परीक्षण सफल होगा, तो महान योजनाओं के निर्माण में और भारत की महान जन-शक्ति के उपयोग के संबंध में हमारी जानकारी और अनुभव में महत्वपूर्ण बातें हैं। औद्योगीकरण के साथ ही रोजगार के क्षेत्र को विस्तृत करने के प्रयत्न भी बराबर जारी है। कुटीर उद्योगों और घरेलू धंधों को प्रोत्साहन देकर औद्योगीकरण और रोजगार में समुचित संतुलन स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह बात सभी स्वीकार करते हैं कि यदि भारत के जनसाधारण को उदासीनता और हार मानने का भावना से मुक्त करना है, तो बढ़ती हुई बेरोजगारी को दूर करने का उपाय करना होगा। इस दिशा में घरेलू उद्योग धंंधे, बहुत-से लोगों को आंशिक या पूर्ण उपयोगी काम देकर इस समस्या का बहुत कुछ समाधान कर सकते हैं। इसीलिए पंचवर्षीय योजनाओं में पुराने घरेलू उद्योगों को पुनर्जीवित करने और चालू कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देने की व्यवस्था की जा रही है। विदेशी मामलों के क्षेत्र में हमारी सफलता और भी अधिक है। हमारी नीति, जिसे मैं सक्रिय और सोद्देश्य तटस्थता की नीति कहना चाहूँगा, वास्तविक व्यवहार में किसी भी देश अथवा यहाँ के लोगों को अपना शत्रु समझने की नीति है। इस नीति के फलस्वरूप हमें विश्वशांति के पक्ष की कुछ सेवा करने का अवसर मिला है। हम प्रसन्न और आभारी हैं कि संसार के राष्ट्रों में भारत का स्थान इतना ऊँचा है।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 411 - English

words per minute