words per minute
6
RaniMohanBillore
00:00
Speed
तमिलनाडु के तूतीकोरिन में स्टरलाइट कॉपर यूनिट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की गोलीबारी का मामला अब गरमाता जा रहा है. तमिलनाडु में विपक्ष डीएमके ने तुतकोरिन की घटना को पंजाब के जालियावाला बाग हत्याकांड से तुलना की है, जो ब्रिटिश हुकूमत के समय आज से करीब सौ साल पहले हुआ था, जिसमें निहत्थे लोगों पर अंग्रेजों ने गोलियां चलाई थी. बता दें कि मंगलवार को स्टरलाइट कॉपर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने फायरिंग कर दी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये. इतना ही नहीं, इस मामले में अब गृह मंत्रालय ने भी तमिलनाडु की सरकार से रिपार्ट की मांग की है.