words per minute
7
ankitkhare1518897
00:00
Speed
आजकल महानगरों में मादक पदार्थों का सेवन और प्रयोग बढता जा रहा है। यह बीमारी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यहाँ तक अब तो शिक्षा संस्थानों में भी मादक पदार्थों के बढ़ते हुए इस्तेमाल से भयानक समस्य पैदा हो गई है। मेरा सरकार से निवेदन है कि इसके निदान के लिए युद्ध स्तर पर कार्य हो ताकि आज की युवा पीढ़ी इसके चंगुल से शीघ्र निकल सके। मैं समाज के वर्ग से अपील करता हूँ कि वह सरकार का साथ दे ताकि समय रहते इस समस्या को हल किया जा सकें। ताकि यह बीमारी काबू से बाहर न निकलने पावे। आज हम जहाँ कही भी देखते है तो शराब को नए युवाओं द्वारा अमृत की तरह सेवन करते नजर आ रहे है यह परिवेश बिल्कुल ही बदलता जा रहा है।
आखिर मादक पदार्थों के सेवन के पीछे क्या कारण हैं। क्यों अधिक से अधिक हमारी युवा पीढ़ी इसकी ओर भागती जा रही नजर आती है? मेरे विचार से इसका एक मात्र कारण यह है कि मादक पदार्थों का कारोबार सबसे पहले अधिक लाभदायक कारोबार है। कुछ अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह, विशेषकर अमेरिका में बैठे लोग मानव जाति पर यह घातक प्रहार कर रहें है। यहाँ तक कि पंजाब में तनाव उत्पन्न करने के लिए भी मादक पदाथ के तस्करों से मिले धन का प्रयोग किया जा रहा है। पंजाब सीमा पर कुछ तस्करों को पकड़े जाने पर तथा उनसे पूछताछ करने पर इस तथ्य की पुष्टि भी हो चुकी है।
मेरा यह सुझाव है कि पुलिस व्यवस्था को इस संबंध में काफी चौकन्ना रहना चाहिए तथा वह मादक पदार्थों की माँग एवं पूर्ति की मात्रा पर कड़ी निगाह रखे। कई लोग मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय में पुलिस की मिलीभगत की शिकायत भी करते हैं। जो किसी हद तक सही है लेकिन शत प्रतिशत नहीं है। दूसरी ओर वर्तमान कानून भी इस दिशा में काफी सक्षम नहीं है। सबसे जरूरी यह बात तो है कि लोगों में इसके प्रति जागृति पैदा की जाए ताकि नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले नए मरीज न बनने पाए। इसके साथ-साथ इस बात का भी ख्याल रखे कि जो व्यक्ति इनके सेवन के आदी बन चुके हैं उनके लिए इलाज की पूरी सुविधाए अस्पतालों में करयी जाए। अगर संभव हो तो इसके लिए अलग-अलग अस्पताल कायम किये जावें।