words per minute
8
jaypalsingh1584843
00:00
Speed
समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि हम ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए तैयार हैं. इस मुद्दे पर हम भी आपके साथ हैं. 2019 से तैयारी कीजिए कि एक साथ चुनाव हों. पीएम नरेंद्र मोदी के वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर दिए प्रपोज़ल पर अखिलेश ने ये बयान दिया है. उन्होंने इस पर सहमती जताई है. पीएम मोदी ने हाल ही में कहा था कि पूरे राष्ट्र में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होने चाहिए. अखिलेश ने कैराना से नव निर्वाचित सांसद तबस्सुम हसन व नूरपुर से विधायक बने नईमुल हसन के साथ लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस की.
वन नेशन-वन इलेक्शन’ की यूपी सरकार ने की वकालत, 7 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट
बीजेपी मंत्री को दी सच बोलने पर बधाई
इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तारीफ की. उन्होंने कहा कि सच बोलने पर उन्हें बधाई. वो जो कह रहे हैं वो मुझे और आपको नहीं बताएं, बल्कि रैलियों में जाकर बोलें. ओम प्रकाश राजभर ने हाल ही में कहा था कि केशव प्रसाद मौर्य को आगे कर बीजेपी ने चुनाव जीता. और योगी आदित्यनाथ को सीएम बना दिया गया. जबकि केशव मौर्य को डिप्टी सीएम बना दिया. इसलिए पिछड़े वर्ग के लोग नाराजगी के कारण चुनाव हरा रहे हैं.