words per minute

44

user1352556


00:00

Speed

रास्ता बहुत पुराना है लेकिन फिर भी हर बार अध्यात्मिक गुरू पदयात्रा करते हैं। यह एक प्रकार का महोत्सव होता है जिसमें लोग साथ-साथ आते हैं बगैर किसी जाति धर्म और वैचारिक भेदभाव के। गुरू नानक, आदि शंकराचार्य, स्वामी विवेकानंद और एम के गांधी शांति और समरसता के लिए विदेश तक भी गए। श्री एम की उम्मीद की यात्रा’ लोगों को साझा लाभ के लिए साथ साथ चलने और साथ खड़े रहने के लिए प्रेरित करती है। स्कूल और कालेजों में चर्चा करना उम्मीद की यात्रा का हिस्सा है और अब इसे ही महत्वपूर्ण माना गया है. जैसा कि जेएनयू ऐसे ही संकट से गुजर रहा है और श्री एम राजधानी में हैं और वहां के विद्यार्थियों से बात करते हैं। क्या हमारे युवा राष्ट्रवादियों द्वारा पथभ्रष्ट किये जा चुके है? श्री एम कहते हैं, "युवा हमारे देश के आज्ञाकारी नागरिक हैं। इसलिए हमें उनके दिमाग को सही दिशा देने की और प्यार और सौहार्द के बीज बोने की आवश्यकता है।" पदयात्रा में सभी जगह, श्री एम ने युवाओं को ठीक ऐसा ही करने के लिए संबोधित किया। "शिक्षा और वकालत के माध्यम से किसी विश्वास की परवाह किए बगैर, विभिन्न समुदायो के बीच संवादों को सक्षम बनाने और बढ़ावा देने पर जोर होना चाहिए। इस प्रकार का संवाद एकदूसरे के प्रति सहानुभूति, समझ और सहयोग को बढ़ाएगा जो सौहार्दपूर्ण तरीके से रहने की संस्कृति को बढ़ावा देगी।" क्यों हम लोग अचानक राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रवाद से ओतप्रोत हो जाते है? श्री एम इसका कारण समाज और युवाओं के बीच पीढ़ी के अंतर को मानते है।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 404 - English

words per minute