words per minute
7
HAKUNAMATATA1590820
00:00
Speed
इससे पहले कि स्थिति गंभीर हो हमें बेरोजगारी की समस्या को इस दृष्टिकोण से देखना होगा कि काम करने का हक हम सबको मिले। माननीय मंत्री आतंकवाद का उल्लेख कर रहे थे। मैंने यह कभी नहीं सोचा था। कि आतंकवाद इस विधेयक का एक अंग होगा। परन्तु तब उन्होंने ठीक ही कहा था कि जब हमारे युवकों को काम का अधिकार नहीं दिया जाता है तो हमारे देश में आतंकवाद बढ़ता है। हम इस दयनीय स्थिति को देखते है। कि जिन युवाओं के अच्छे संबंध नहीं होते वे अपनी समस्यओं के बाबजूद रोजगार प्राप्त करने में बहुत कठिनाईयां महसूस करते हैं। यह स्थिति है जिसे ठीक करने की आवश्यकता है और इसलिए रोजगार का अधिकार देने की जरूरत है।
इस बेरोजगारी की समस्या के विभिन्न पहलू हैं और वे सभी हमारे सदस्यों के भाषणों के परिणामस्वरूप इस सभा के सामने रखे जा चके है मैं उन्हें फिर से नहीं दोहराऊंगा अधिकांश सदस्यों ने अथवा मैं कहूगा कि लगभग सभी सदस्यों ने बेरोजगारी को गंभीर रूप से लेकर हल करने की आवश्यकता पर बल दिया है। किये जाने वाले उपायों के संबंध में कुछ मतभेद हैं अर्थाथ रोजगार के अधिकार के विचार का ही उपहास किया है।