words per minute
13
NavneetKumar1637684
00:00
Speed
दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन होता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिए इस दशमी को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है दशहरा वर्ष की तीन अत्यन्त शुभ तिथियों में से एक है।
इस दिन लोग शस्त्र-पूजा करते हैं और नया कार्य प्रारंभ करते हैं ऐसा वश्विास है कि इस दिन जो कार्य आरंभ किया जाता हैं उसमें विजय मिलती है। प्राचीन काल में राजा लोग इस दिन विजय की प्रार्थना कर रण-यात्रा के लिए प्रस्थान करते थे। इस दिन जगह-जगह मेले लगते हें। रामलीला का आयोजन होता है। रावण का विशाल पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है। दशहरा अथवा विजयदशमी भगवान राम की विजय के रूप में मनाया जाए अथवा दुर्गा पूजा के रूप में दोनों ही रूपों में यह शक्ति-पूजा का पर्व है, शस्त्र पूजन की की तिथि है। हर्ष और उल्लास तथा विजय का पर्व है। भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक है, शौर्य की उपासक है। व्यक्ति और समाज के रक्त में वीरता प्रकट हो इसलिए दशहरे का उत्सव रखा गया है। दशहरा पर्व दस प्रकार के पापों के परित्याग की सद्प्रेरणा प्रदान करता है। दशहरे के इस पावन पर्व की आप सभी को हमारी अपनी संस्था बुद्ध अकादमी की ओर से हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं।