words per minute

5

SushilRaikwar


00:00

Speed

ेशभर के किसानों ने गुरुवार को दिल्‍ली की सड़कों पर किसान मुक्ति मार्च निकाला किसानों ने केंद्र सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। खेती के संकट पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्‍वय समिति के बैनर तले किसान जमा हुए हैं। समिति ने एक लाख से अधिक किसानों के मार्च में शामिल होने का दावा किया। यह भी कहा कि 210 संगठन उनके साथ हैं। किसानों ने कर्ज से आजादी और फसल के सही दाम देने की मांग की। किसान मार्च का नेतृत्‍व स्‍वराज इंडिया के अध्‍यक्ष योगेंद्र यादव और जय किसान आंदोलन के नेता अविक साहा ने किया। दो दिवसीय इस मार्च की शुरुआत पहले दिन ब्रिजवासन से हुई। यह रामलीला मैदान में जाकर समाप्‍त हुआ। किसान शुक्रवार को संसद की ओर मार्च करेंगे। मार्च में स्‍वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्‍यक्ष और सांसद राजू शेट्टी योगेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समस्‍याओं को समझे। नेशन फॉर फार्मर के टी-शर्ट पहने छात्र और शिक्षक रैली में दिखाई दिए। रैली में कई पूर्व फौजी भी शामिल हुए।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 481 - English

words per minute