words per minute

6

SAURABHSHARMA1433817


00:00

Speed

भी तक फ्रांस को लेकर दुनिया में यह छवि बनी हुई है कि वह यूरोप का सर्वाधिक विकसित और ताकतवर देश है। लेकिन पिछले कुद समय से फ्रांस में जो कुछ चल रहा हे, उससे अलग ही तस्‍वीर सामने रही है। कहने को फ्रांस दुनिया का परमाणु शक्ति संपन्‍न राष्‍ट्र है, सुरक्षा परिषद् का सदस्‍य है, लेकिन उसके अंदरूनी हालात बता रहे हैं कि घरेलू मोर्चे पर उसके हाथ-पैर फूले पड़े हैं। इन दिनों फ्रांस के कई शहर हिंसा की आग में झुलस रहे हैं। हालांकि इन दंगों के पीछे कुद और भी कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन इनके मूल में सरकार की आर्थिक नीतियां और उनकी वजह से बिगड़ती वाली हालत बड़े कारण बन गए हैं। इसकी वजह से आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फ्रांस की सड़कों पर इस वक्‍त जो धरने-प्रदर्शन, हिंसा और आगजनी हो रही है, वे देश में महंगे होते ईंधन को लेकर हैं। फ्रांस में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में वहां मध्‍यवर्ग और निम्‍न मध्‍यवर्ग के लोगों को सबसे ज्‍यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 319 - English

words per minute