words per minute

10

SunilGour


00:00

Speed

ववर्ष को लेकर सभी लोग उत्‍साहित रहते हैं नववर्ष का आगाज अगर भगवान के दर्शनों के साथ किया जाए तो बात ही कुछ और होती है। इसी के मद्देनजर मंगलवार को कुण्‍डेश्‍वर में भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए सुबह से ही लोगों का आना जाना आरंभ हो गया था। भगवान भोलेनाथ की इस नगरी में पहुंचे दूर दराज के लोगों ने सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और दर्शन कर पूजा अर्चना की और पिकनिक पार्टी का आनंद उठाया। कुण्‍डेश्‍वर में पहुंचे बच्‍चे से लेकर बुजुर्ग लोगों का नववर्ष पर उत्‍साह ही कुछ अलग था। गुजरा हुए साल 2018 के बाद जो नई सुबह 2019 की आती है उस सुबह से सभी लोग अच्‍छे कार्यों से करते हैं कुछ लोग मंदिरों में जाकर दर्शन कर पूजा अर्चना करते हैं तो कई लोग गरीब और बेसहारा लोगों के बीच पहुंचकर उनकी मदद करते हैं। नए साल पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग बेरीकेट्स लगाकर दर्शन करने की व्‍यवस्‍था बनाई थी। जिससे कि यहां दर्शन करने वाले महिला और पुरुषों को कोई परेशानी हो सके और वह दर्शन ठीक तरह से कर सकें। वहीं मंदिर परिसर और भगवान के गर्भगृह तक महिला पुलिसकर्मी और पुरुष पुलिसकर्मी के जवानों की भी तैनाती की गई थी जिससे कि लोगों को कोई परेशानी हो। नववर्ष पर कुण्‍डेश्‍वर में पहुंचे बच्‍चे से लेकर बुजुर्गों ने यहां के प्रसिद्ध मेले का आनंद लेते हुए खरीददारी की और यहां लगे विभिन्‍न प्रकार के व्‍यंजनों का आनंद लिया। मेले में जहां महिलाओं ने अपने श्रंगार और अन्‍य गृहस्‍थी के सामानों की खरीददारी की। वहीं बच्‍चों ने खेल खिलौने और बलून खरीदे और चाट पकौड़े का आनंद लिया।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 544 - English

words per minute