words per minute

3

VIVEKYADAV21744889


00:00

Speed

ुंशी प्रेमचंद के द्वारा लिखित एक कहानी:- अँधेरी रात के सन्नाटे में धसान नदी चट्टानों से टकराती हुई ऐसी सुहावनी मालूम होती थी जैसे घुमुर-घुमुर करती हुई चक्कियाँ। नदी के दाहिने तट पर एक टीला है। उस पर एक पुराना दुर्ग बना हुआ है जिसको जंगली वृक्षों ने घेर रखा है। टीले के पूर्व की ओर छोटा-सा गाँव है। यह गढ़ी और गाँव दोनों एक बुंदेला सरकार के कीर्ति-चिह्न हैं। शताब्दियाँ व्यतीत हो गयीं बुंदेलखंड में कितने ही राज्यों का उदय और अस्त हुआ मुसलमान आये और बुंदेला राजा उठे और गिरे-कोई गाँव कोई इलाका ऐसा था जो इन दुरवस्थाओं से पीड़ित हो मगर इस दुर्ग पर किसी शत्रु की विजय-पताका लहरायी और इस गाँव में किसी विद्रोह का भी पदार्पण हुआ। यह उसका सौभाग्य था। अनिरुद्धसिंह वीर राजपूत था। वह जमाना ही ऐसा था जब मनुष्यमात्र को अपने बाहुबल और पराक्रम ही का भरोसा था। एक ओर मुसलमान सेनाएँ पैर जमाये खड़ी रहती थीं दूसरी ओर बलवान राजा अपने निर्बल भाइयों का गला घोंटने पर तत्पर रहते थे। अनिरुद्धसिंह के पास सवारों और पियादों का एक छोटा-सा मगर सजीव दल था। इससे वह अपने कुल और मर्यादा की रक्षा किया करता था। उसे कभी चैन से बैठना नसीब होता था। तीन वर्ष पहले उसका विवाह शीतला देवी से हुआ था मगर अनिरुद्ध विहार के दिन और विलास की रातें पहाड़ों में काटता था और शीतला उसकी जान की खैर मनाने में। वह कितनी बार पति से अनुरोध कर चुकी थी कितनी बार उसके पैरों पर गिर कर रोई थी कि तुम मेरी आँखों से दूर हो मुझे हरिद्वार ले चलो मुझे तुम्हारे साथ वनवास अच्छा है यह वियोग अब नहीं सहा जाता। उसने प्यार से कहा ज़िद से कहा विनय की मगर अनिरुद्ध बुंदेला था। शीतला अपने किसी हथियार से उसे परास्त कर सकी। अँधेरी रात थी। सारी दुनिया सोती थी तारे आकाश में जागते थे। शीतला देवी पलंग पर पड़ी करवटें बदल रही थीं और उसकी ननद सारन्धा फर्श पर बैठी मधुर स्वर से गाती थी- बिनु रघुवीर कटत नहिं रै। शीतला ने कहा-जी जलाओ। क्या तुम्हें भी नींद नहीं आती? सारन्धा-तुम्हें लोरी सुना रही हूँ। शीतला-मेरी आँखों से तो नींद लोप हो गयी। सारन्धा-किसी को ढूँढ़ने गयी होगी। इतने में द्वार खुला और एक गठे हुए बदन के रूपवान पुरुष ने भीतर प्रवेश किया। वह अनिरुद्ध था। उसके कपड़े भीगे हुए थे और बदन पर कोई हथियार था। शीतला चारपाई से उतर कर ज़मीन पर बैठ गयी। सारन्धा ने पूछा-भैया यह कपड़े भीगे क्यों हैं? अनिरुद्ध-नदी तैर कर आया हूँ। सारन्धा-हथियार क्या हुए? अनिरुद्ध-छिन गये। सारन्धा-और साथ के आदमी? अनिरुद्ध-सबने वीर-गति पायी। शीतला ने दबी जबान से कहा-ईश्वर ने ही कुशल किया। मगर सारन्धा के तीवरों पर बल पड़ गये और मुखमण्डल गर्व से सतेज हो गया। बोली-भैया तुमने कुल की मर्यादा खो दी। ऐसा कभी हुआ था। सारन्धा भाई पर जान देती थी। उसके मुँह से यह धिक्कार सुनकर अनिरुद्ध लज्जा और खेद से विकल हो गया। वह वीराग्नि जिसे क्षण भर के लिए अनुराग ने दबा लिया था फिर ज्वलंत हो गयी। वह उलटे पाँव लौटा और यह कह कर बाहर चला गया कि सारंधा तुमने मुझे सदैव के लिए सचेत कर दिया। यह बात मुझे कभी भूलेगी।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 729 - English

words per minute