words per minute
19
manvertomar
00:00
Speed
दैनिक जागरण, 6 जनवरी 2019, राज्य ब्यूरो, लखनऊ : (न्यूज पार्ट - 1) शासनकाल में हुए करोडों के अवैध खनन घोटाले में सीबीआई ने शनिवार को बडी कार्यवाई की। आइएएस अफसर बी. चन्द्रकला के लखनऊ स्थित फ्लैट समेत अन्य जिलों में खनन विभाग के कर्मियों व ठेकेदारों के 14 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। सीबीआई को इस घोटाले के अहम साक्ष्य मिले हैं। जांच एजेंसी ने 2008 बैच की आइएएस अफसर चंद्रकला, एमएलसी रमेश मिश्रा समेत 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चंद्रकला वर्तमान में स्टडी लीव पर हैं।
सपा सरकार में भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर कानून का शिकंजा कसे जाने के बाद अब सीबीआइ ने उप्र के पूर्व मु्ख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी पर पर दबाव बढ़ा दिया है। अखिलेश अपने आरंभिक शासनकाल में खनिकर्म विभाग के मंत्री भी थे। चंद्रकला उस समय हमीरपुर की डीएम थीं। प्रारंभिक जांच में सीबीआइ ने तत्कालीन खनन मंत्री की ओर इशारा किया है। यानी उप्र के पूर्व मु्ख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी से पूछताछ हो सकती है।
उधर, लखनऊ में योजना भवन के पास पाॅश इलाके में सेफायर होम्स एंड विलाज अपार्टमेंट स्थित चंद्रकला के फ्लैट नंबर 101 में चार घंटे की छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, एक बैंक लाॅकर और दो खाते भी सीज किये गए। लाॅकर में लाखों के गहने और बैंक खातों में मोटी रकम जमा है। कार्यवाही के दौरान चंद्रकला घर पर नहीं थीं। खनन ठेकेदार आदिल खान के आवास के अलावा कानपुर, नोएडा, जालौन, उरई व दिल्ली स्थित आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी की गई।
हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआइ ने हमीरपुर, शामली, कौशाम्बी, फतेहपुर, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया में 2012 से 2016 के बीच हुए खनन में धांधली की शिकायतों पर मार्च 2017 में सात प्रारंभिक जांच(पीई) दर्ज की थी। आरोप था कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल(एनजीटी) के प्रतिबंध के बावजूद हमीरपुर समेत कई स्थानों पर धड़ल्ले से खनन कराया गया। सीबीआइ दिल्ली ने प्रारंभिक जांच के बाद हमीरपुर में हुई धांधली के मामले में आरोपित चंद्रकला, तत्कालीन माइनिंग आफिसर मोइनुद्दीन, तत्कालीन माइनिंग क्लर्क राम आसरे प्रजापति, सपा एमएलसी व हमीरपुर के खनन ठेकेदार संजय दीक्षित, उनके पिता सत्यदेव दीक्षित, जालौन के खनन ठेकेदार रामअवतार सिंह, करन सिंह व सरकारी कर्मचारी आदिल खान के खिलाफ धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार, जालौन में खनन विभाग के सेवानिवृत्त लिपिक रामअवतार सिंह के ठिकानों से करीब दो करोड़ नकद और दो किलो सोना मिला है। वहीं, मोइनुद्दीन के आवास से करीब 12.5 लाख रूपये व लगभग 1.8 किलोग्राम सोनो बरामद किया है।
पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद के खिलाफ भी साक्ष्य : सीबीआइ पिछले दो साल से खनन घोटाले की जांच कर रही थी। सूत्रों का कहना है कि हमीरपुर की तत्कालीन डीएम बीं चंद्रकला ने 13 अप्रैल 2012 से छह जून 2016 के मध्य अपने कार्यकाल के दौरान खनन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर 50 से ज्यादा खनन के पट्टे नियमों की अनदेखी कर जारी किए। सीबीआइ को इस मामले में सपा सरकार के तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की संलिप्तता के साक्ष्य भी मिले है, जिनकी छानबीन चल रही है।
हमीरपुर में डीएम रहते खनन मामले में आरोपों का सामना कर रहीं आइएएस अधिकारी बी. चन्द्रकला यूं तो नौकरशाह है लेकिन, पांच साल में पांच जगह जिलाधिकारी रहने के दौरान उनके तेवर और हावभाव फिल्मी सितारों जैसे सेलेब्रिटी स्टेटस वाले ही ज्यादा रहै हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद उनकी सैकड़ों फोटो भी जिलाधिकारी के बजाय किसी माॅडल का प्रोफाइल होने का आभास दे देते है।
शासन के कई वरिष्ठ आइएएस अधिकारी सुबह घर से जो कपड़े पहनकर निकलते हैं, शाम तक उन्हीं परिधानों में दिखते है । इन अफसरों के मुताबिक उनके पास इस कदर काम रहता है कि कई बार भोजन करने तक का समय नहीं मिल पाता है लेकिन चंद्रकला के साथ ऐसा कभी नहीं रहा। खास तौर पर बुलंदशहर में 14 अक्टूबर 2014 से 26 मार्च 2016 तक जिलाधिकरी रहने के दौरान एक दिन में कई बार ड्रेस बदलने और दिन भर में कई बार अलग-अलग परिधानों और अंदाज में सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने को लेकर वह केवल जिले में ही नहीं, पूरे प्रदेश में चर्चित रहीं थीं। मसलन 15 जनवरी 2016 की दोपहर 12:15 बजे चंद्रकला अपने फेसबुल प्रोफाइल पर सफेद कुर्ते और नीले दुपट्टे में बाग में फूलों के आगे बैठी दिख रहीं हैं तो शाम 7:33 बजे वह काले ओवरकोट में स्वागत के फूल स्वीकारते नजर आ रही हैं। ठीक दस मिनट बाद इसी शाम 7:43 बजे वह नेवी ब्लू कुर्ता और सफेद दुपट्टे में है तो छह मिनट शाम 7:49 बजे की फोटो में लाल सूट में दिख रही है । इसी तरह 13 जनवरी 2016 की सुबह 7:59 बजे वह हरे कुर्ते में, करीब तीन घंटे बाद सुबह 10:49 बजे नीले जैकेट में हैं।