words per minute

14

AjayKumar9278


00:00

Speed

बार की बात है एक ऋषि ने एक सफेद कौवे को अमृत की तलाश में भेजा लेकिन कौवे को ये चेतावनी भी दी तुम्‍हे केवल अमृत के बारे में पता करना है, उसे पीना नहीं है अगर तुमने उसे पी लिया तो तुम इसका कुफल भोगोगे। कौवे ने ऋषि की बात सुन कर हां भी भर दी और और उसके बार अमृत की तलाश करने के लिए सफेद कौवे ने ऋषि से विदा ली। कौवे ने अमृत को बहुत ढूंढा और एक साल के कठोर परिश्रम के बाद कौवे को आखिर अमृत के बारे में पता चल गया। अमृत देख कर उसे ऋषि के वचन याद आये कि उन्‍होंने अमृत पीने से मना किया था परंतु वह इसे पीने की लालसा रोक नहीं पाया और इसे पी लिया। ऋषि ने उसे कठोरता से उसे नहीं पीने के लिए पाबंद किये जाने के बावजूद उसने ऐसा कर ऋषि को दिया अपना वचन तोड़ दिया। अमृत पीने के बाद उसे पछतावा हुआ की उसने ऋषि के वचन को ना मान कर गलती की है। अपनी गलती सुधारने के लिए उसने वापिस आकर ऋषि को पूरी बात बताई। ऋषि ये सुनते ही आवेश में गये और उसी आवेश में उन्‍होंने कौवे को शाप दे दिया और कहा क्‍योंकि तुमने अपनी अपवित्र चोंच से अमृत की पवित्रता को नष्‍ट कर बहुत ही घृणित कार्य किया है। इसलिए आज के बाद पूरी मानव जाति तुमसे घृणा करेगी और सारे पंछियों में केवल तुम होंगे जो सबसे नफरत भरी नजरों से देखे जाओगे। किसी अशुभ पक्षी की तरह पूरी मानव जाति हमेशा तुम्‍हारी निंदा करेगी। और चूंकि तुमने अमृत का पान किया है इसलिए तुम्‍हारी कभी भी स्‍वाभाविक मृत्‍यु नहीं होगी ही कोई बीमारी भी होगी और तुम्‍हें वृद्धावस्‍था भी नहीं आएगी। भाद्रपद के महीने के सोलह दिन तुम्‍हें पितृों का प्रतीक मानकर आदर दिया जायेगा। तुम्‍हारी मृत्‍यु आकस्मिक रुप से ही होगी। इतना कहकर ऋषि ने कौवे को अपने कमंडल के काले पानी में डुबो दिया। सफेद कौवा काले रंग का बनकर उड़ गया तभी से कौवे काले रंग के हो गये। हालांकि ये काले कौए की कहानी लोककथाओं के रूप में आज भी बहुत प्रचलित है लेकिन फिर भी मैंने अकसर कई लेखों और मान्‍यताओं में किसी एक के किये कार्मों की सजा उसकी पूरी जाति को भुगतनी पड़ी हो ऐसा देखा है। लेकिन ये कहानी सच है या केवल काल्‍पनिक लेखक इस बारे में कोई प्रमाण उपलब्‍ध नहीं है। लेकिन ये माना जा सकता है कि किसी भी धारणा का अंधा अनुकरण करने से पहले ये सब पहले के जमाने में लोगों की कुछ शिक्षाओं को उनके मानसिक स्‍तर पर समझाने का प्रयास ही रहा होगा। अलग-अलग व्‍यक्ति के विचार भी भिन्‍न होते हैं।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 782 - English

words per minute