words per minute

12

ManishSrivastav


00:00

Speed

्रत्‍येक परिवार में लगभग रेडियो अवश्‍य होता है। आप दिन में शास्‍त्रीय संगीत, फिल्‍मी संगीत तथा समाचार सुन सकते है। स्‍वतंत्रता से लेकर अब तक प्रसारण बहुत फैल चुका है। देश में प्रसारण केन्‍द्र का बड़ा जाल है। पिछले अनेक वर्षो से विविध भारती प्रोग्राम बहतु प्रसिद्ध है। प्र‍स्‍तुतिकरण मनोरंजन के साथ शिक्षा भी देता है। यह मनोरंजन का सबसे प्रसिद्ध रूप है। अधिकतर लोग अपनी पसंद का फिल्‍म संगीत सुनते है। जवानों के लिए विशेष कार्यक्रम होते है। सप्‍ताह में एक बार प्रसिद्ध व्‍यक्तित्‍व जवानों के लिए कार्यक्रम पर आते है। कार्यक्रम बहुत प्रसिद्ध हो चुका है। लघु नाटक भी रेडियों पर प्रसारित होते है जैसे- हवा महल आदि। भारत में प्रसारण का मनोरंजन मूल्‍य से अधिक शैक्षिक मूल्‍य है। भारत की ग्रामीण जनता निरक्षर है और पत्रिकाएँ पुस्‍तकें नहीं पढ़ पाती है। वे र‍ेडियों पर इतिहास, भू‍गोल और नागरिक शास्‍त्र पढ़ते हैं। गाँव वालों के लिए विशेष कार्यक्रम आते है। सब गाँव वाले ये कार्यक्रम सावधानी से सुनते है। वे जानना चाहते है कि संसार में क्‍या हो रहा है। वे रेडियों पर रोमांचक बाते और चर्चा सुनते है। कृषकों को कृषि की आधुनिक तकनीक सिखाई जाती है। सब गाँव वाले चौपाल में बैठ कर रेडियो सुनते है। किसान नये बाजारू मूल्‍य भी सुनते हैं। विद्यालय और महाविद्यालयों के लिए विशेष प्रसारण होता है। विद्यार्थीयों के लिए महत्‍वपूर्ण बाते प्रसारित की जाती है। रेडियों विद्यार्थीयों के उच्‍चारण सुधारने में सहायता करता है। महिलाओ और बच्‍चों के लिए विभिन्‍न कार्यक्रम प्रसारित होते है। बुनाई, सिलाई, कढ़ाई की अलग बाते होती है। ये चर्चा बहुुत ही शिक्षाप्रद होती है। समाचार दिन में अनेक बार प्रसारित होता है। युद्ध के समय विशेष बुलेटिन प्रसारित होते है। समाचार का प्रसारित होना गाँव वालों के लिए महत्‍वपूर्ण होता है, क्‍योंकि वे अखबार नही पढ़ पाते है। रेडियों पर अब विज्ञापन भी प्रसारित होते है।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 580 - English

words per minute