words per minute

8

7879439033


00:00

Speed

ुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत के सख्‍त रुख पर पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शांति को एक मौका देने को कहा है। साथ ही यह आश्‍वासन दिया है कि वह अपने शब्‍दों पर कायम रहेंगे। अगर भारत पुलवामा हमले पर पाकिस्‍तान को कार्रवाई करने योग्‍य सबूत देता है तो वह तत्‍काल उपयुक्‍त कदम उठाएंगे। रविवार को पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री के कार्यकाल के जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी इस बात पर कायम हैं कि अगर भारत कार्रवाई करने योग्‍य सबूत देगा तो वह तत्‍काल कार्रवाई करेंगे। इमरान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को शांति को एक और देना चाहिए। उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले विगत 19 फरवरी को भी इमरान खान ने भारत से सबूत मांगा था। साथ ही भारत को किसी जवाबी कार्रवाई के प्रति कड़े जवाब की धमकी दी थी। लेकिन भारत ने कहा था कि खान का हमले के सबूत मांगना सिर्फ बहानेबाजी है। गौरतलब है कि इमरान खान का यह बयान विगत शनिवार को राजस्‍थान के टोंक में दिए प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्‍होंने कहा था आतंकवाद के खिलाफ विश्‍व में एकराय बन चुकी है। आतंकवाद के पैरोकारों को पूरी ताकत से दंड दिया जाएगा। इस बार हिसाब होगा। यह हिसाब अच्‍छे के लिए होगा। यह नया भारत है, अब दर्द बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। आतंकवाद को कुचलना हमें आता है। तब भारतीय पीएम ने कहा था कि पाकिस्‍तान में नए प्रधानमंत्री को प्रोटोकॉल के तहत मैंने बधाई दी थी और कहा था कि बहुत लड़ लिए हिंदुस्‍तान-पाकिस्‍तान लेकिन पाकिस्‍तान को कुछ नहीं मिला। इस पर इमरान ने कहा था कि मैं पठान का बच्‍चा हूं। मैं सच्‍चा बोलता हूं और सच्‍चा करता हूं। इस पर विगत दिवस मोदी ने प्रतिक्रिया दी कि आज इमरान के ये शब्‍द कसौटी पर हैं।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 668 - English

words per minute