words per minute

13

SHAILESHKUMAR1654357


00:00

Speed

मजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के रेग्यूलेर और प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरने का रविवार को आखिरी मौका है। इसके बाद छात्र पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ ही फॉर्म भर सकेंगे। शनिवार तक पौने पांच लाख से ज्यादा फॉर्म भरे गए। प्राइवेट फॉर्म की संख्या 1 लाख से ज्यादा है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इसके बाद अब तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। स्नातक और परास्नातक के प्राइवेट परीक्षा फॉर्म 15 दिसंबर से 13 जनवरी तक भरे जाने हैं। 14 जनवरी तक छात्र ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं। 16 जनवरी तक फॉर्म कॉलेजों में जमा कर सकेंगे। इसके बाद 20 जनवरी तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर सकेंगे। 21 जनवरी तक शुल्क जमा होगा और 23 जनवरी तक फॉर्म कॉलेजों में जमा होंगे। रेग्यूलर की तिथि समाप्त हो गई थी। लेकिन बड़ी संख्या में छात्र फॉर्म भरने से रह गए थे। उनके लिए तिथि बढ़ाकर 13 जनवरी तक कर दी गई थी। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 156 वीं जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने युवा दिवस मनाते हुए यह संदेश यात्रा निकाली। बरेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। भारत माता की जय के नारे लगाते हुए यात्रा अयूब खां चौराहे पर से होते अम्बेडकर पॉर्क में समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कहा, युवा देश के निर्माता हैं। इसलिए युवा आगे आएं और देश को विकास के पथ पर ले जाएं। इस दौरान जिला संगठन मंत्री, महानगर मंत्री आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 428 - English

words per minute