words per minute

10

Sonuahirwar1594983


00:00

Speed

तुम्‍हारा चेहरा और तुम्‍हारा व्‍यवहार तुम्‍हारा भेद खोल रहे हैं। मुझे बताओ कि तुमने उसे कैसे मारा, और तुमने कितना धन चुराया। अक्सिनोव ने कसम खाई कि उसने कुछ भी नहीं किया है, उसने यह भी कहा कि साथ-साथ चाय लेने के बाद उसने साथी सौदागर को देखा भी नहीं, कि उसके पास उसके खुद के 8000 रुबल के अलावा कोई धन नहीं है, और वह चाकू भी उसका नहीं है, किन्‍तु उसकी आवाज टूटी-टूटी सी थी, उसका चेहरा जर्द पड़ गया था, और वह इस कदर डर गया था कि मानो वह अपराधी हो। पुलिस अधिकारी ने सिपाहियों को आज्ञा दी कि वे अक्सिनोव को बाँध दें पुलिस की गाड़ी में डाल दें। जब उन्‍होंने उसके पैर-बाँध दिये और उसे गाड़ी में डाल दिया, तो अक्सिनोव ने अपने आपको कोसा खूब रोया। उसका धन माल उससे छीन लिया गया और उसे पास के नगर में भेज कर वहाँ जेल में डाल दिया। व्‍लादीमीर में उसके चरित्र इत्‍यादि की पूछताछ की गई। उस नगर के व्‍यापारियों रहवासियों ने बताया। कि वह पहले मद्यपान करता अपना समय बर्बाद करता था, किन्‍तु अब वह एक भला आदमी है। फिर मुकदमा शुरू हुआ। उस पर रयजान के एक सौदागर को कत्‍ल करने उसके बीस हजार रूबल लूटने का आरोप लगाया गया। उसकी पत्‍नी बड़ी मायूस हुई, और वह नहीं जानती थी कि किस चीज पर विश्‍वास किया जाय। उसके बच्‍चे छोटे थे, एक तो अभी दूध पीता था। उन सबको साथ लेकर वह उससे मिलने उस नगर गई। पहले तो उसे अपने पति से मिलने की इजाजत नहीं मिली, किन्‍तु काफी अनुनय विनय के बाद, उसने अधिकारियों से मिलने की अनुमति माँग ली, और उसे उसके पास ले जाया गया। जब उसने अपने पति को जेल की ड्रेस में चेन से बँधा, चोरों अपराधियों के साथ बन्‍द देखा, तो वह नीचे गिर पड़ी, काफी देर तक होश में नहीं आई। फिर उसने अपने बच्‍चों को लिया, और उसके पास जा बैठी उसने घर के हालचाल बताये, और उससे पूछा कि ये सब क्‍या हो गया। उसने उसे सब कुछ बताया, और उसकी पत्‍नी ने उससे पूछा कि हम अब क्‍या करे सकते हैं। हमें जार (रूस का शासक) को अपील करना चाहिए कि एक निरपराध व्‍यक्ति नष्‍ट हो। उसकी पत्‍नी ने उसे बताया कि उसने जार की अपील की थी किन्‍तु यह स्‍वीकृत नहीं हुई। अक्सिनोव ने उत्‍तर नहीं दिया, किन्‍तु नीचे देखता रहा। फिर उसकी पत्‍नी ने कहा कि, तुम्‍हें याद है मैंने कहा था कि मैंने सपने में तुम्‍हारे सफेद बाल देखे। वह स्‍वप्‍न बेकार नहीं था। तुम्‍हें उस दिन मेले में नहीं जाना चा‍हिए था। प्रिय इवान, अपनी पत्‍नी को तो सच बता दो, तुम वह व्‍यक्ति तो नहीं हो न, जिसने यह सब किया अच्‍छा तुम भी मुझ पर शंका करती हो।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 489 - English

words per minute