words per minute
10
Sonuahirwar1594983
00:00
Speed
अक्सिनोव ने सराय के बरामदे में थोड़ी देर आराम किया, फिर वह पोर्च में आया, एक समोवर गरम करने का आदेश दिया, फिर उसने अपना गिटार निकाला और उसे बजाने लगा। अचानक घंटियाँ बजाती एक तिपहिया बग्घी वहाँ आई, और उसमें से एक अधिकारी उतरा, उसके पीछे दो सिपाही भी थे। वह अक्सिनोव के पास आया और पूछताछ करने लगा, उसने उसे पूछा कि वह कौन है व कहाँ से आया है। अक्सिनोव के पास आया और पूरी तरह जवाब दिये, और कहा, क्या आप मेरे साथ चाय लेंगे? किन्तु अधिकारी उससे प्रश्न प्रति प्रश्न करता रहा और उससे पूछा, तुमने पिछली रात कहाँ बिताई? क्या तुम अकेले थे, या किसी साथी सौदागर के साथ? क्या तुम आज सुबह उस सौदागर से मिले थे? तुम सराय से पौ फटने से पहले क्यों निकल पड़े? अक्सिनोव को बड़ा आश्चर्य हुआ कि उसने ये प्रश्न क्यों पूछे जा रहे हैं किन्तु जो कुछ भी हुआ था वह सब उसने बता दिया, और फिर उसने पूछा कि आप मुझसे ऐसे प्रश्न प्रति प्रश्न क्यों कर रहे हैं जैसे कि मैं कोई चोर या बड़ा डाकू होऊँ? मैं अपने स्वयं के व्यापार के लिए यात्रा पर हूँ और मुझसे इस तरह पूछताछ करने की कोई आवश्यकता नहीं है। फिर उस अधिकारी ने सिपाहियों को पुकारते हुए उससे कहा मैं इस जिले का पुलिस अधिकारी हूँ और मैं तुमसे इसलिए पूछताछ कर रहा हूँ कि जिस व्यापारी के साथ तुमने पिछली रात बिताई उसका गला कटा हुआ था वह मृत मिला है। तुम्हारी तलाशी लेनी पड़ेगी। वे अन्दर घुसे सिपाहियों तथा पुलिस अधिकारी ने अक्सिनोव का सामान खोला और उसकी तलाशी ली। अचानक अधिकारी ने एक बैग में से एक चाकू बाहर निकाला और चीखा यह चाकू किसका है? अक्सिनोव ने देखा कि उसके बैग से निकाले गये चाकू पर खून के धब्बे थे उन्हें देखकर वह भयभीत हो गया। इस चाकू पर खून कैसा है? अक्सिनोव ने उत्तर देने की कोशिश की किन्तु वह बड़ी मुश्किल से एक दो शब्द बोल सका और कहलाते हुए बोला- मुझे नहीं मालूम मेरा नहीं है। फिर पुलिस अधिकारी ने कहा, आज सुबह सौदागर का गला कटा व वह मृत पाया। तुम ही केवल वह व्यक्ति हो, जो यह कर सकता था। सराय अन्दर से बन्द थी, और अन्य कोई भी व्यक्ति नहीं था। फिर तुम्हारे बैग में यह खून के धब्बे लगा चाकू है,