words per minute

14

vivekssc48


00:00

Speed

बार की बात है निराला जी अपनी लिखी हुई किताबें बेचने निकले। उन किताबों का बेहतरीन दाम पाकर खुश हुए और ठाठ से घर चल दिए ।तभी उकनी निगाह एक औरत पर गई जो कि तपती हुई दोपहर में पेड़ की छाया में बैठी भीख मांग रही थी। उसकी दशा बहुत ही खराब थी। जिसे देखकर निराला जी तुरंत ही वहां थम गये और उस औरत की ओर जाने लेगे। निराला जी को अपने पास आते देखकर वह और अपने दोनों हाथ फैलाकर उनसे भीख मांगने लगी। निराला जी जब उस औरत के पास पहुंचे तो तुरतं बोले का आज आपको कुछ नहीं मिला। तो बुढ़ी औरत ने कहा कि बेटा आज सुबह से ही कुछ नहीं मिला है। तो निराला जी ने कहा कि आपने मुझे बैटा कहा है तो आप मेरी माता समान हुई और यह कैसे हो सकता है कि निराला जी की माता जी ऐसे रह पर बैठकर भीख मांग रही हैं। यह बात सुनकर उस लाचार औरत की आंखों में पानी भर आया और फिर निराला जी कुछ पैसे उस औरत के हाथ पर रखते हुए बोले कि मैं आपका बेटा और आप मेरी माता। बताईये कितने दिन तक आप भीख नहीं मांगेगी। तो उस औरत ने कहा कि तो तीन दिन तक नहीं मागुगीं बेटा। फिर निराला जी ने उसे कुछ और पैसे दिये और पूछा कि अब कितने दिन तक नहीं मोंगेंगी। तो औरत ने कहा बीस-तीस दिन तक नहीं मांगूगी। ऐसा करते-करते निराला जी के सारे पैसे उस औरत के पास चले गये। वह बस हर बार पूछते रहे और पैसे उस औरत की गोद में डलते रहे। यह सब एक राहगीर देख रहा था और दंग भी रह गया। वही दुसरी तरफ इतने सारे पैसे देखकर वे औरत भीवुक हो गयी और निराला जी से कहने लगी अब वह कभी भी भीख नहीं मांगेगी इतना सुनकर निराला जी अपने एक खास मित्र के घर चले गये। और पहुंचते ही निराला जी ने अपने मित्र को रिक्‍शे का किराया भरने को कहा। जैसे ही उनका मित्र किराया देने लगा। अचानक से रिक्‍से वाले ने सब कुछ उनके मित्र को बता दिया। यह सब बातें सुनकर निराला जी के मित्र को रोना गया और रिक्‍शे वाले को उसके पैसे देकर विदा कर दिया आसान नहीं होता है कि किसी अनजान की राह चलते-चलते मदद कर देना। निराला जी ने जो किया वह बेहर सराहनीय था। जो लोग महान होते हैं उनका दिल उदार और बहुत ही कोमल होता हैं। उनसे किसी को भी परेशानी नहीं देखी जाती है। वे लोग दूसरों के सुख में ही अपना सुख देखते हैं। ऐसे लोग अपने पराये में अंतर नहीं रखते हैं। वे सबको अपना परिवार ही मानते हैं। हम भी अगर लोगों की छोटी-छोटी बातों में मदद कर दें तो दूसरों की खुशी का कारण बन पायेंगे और मानवता की नींव रख पायेंगे।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 950 - English

words per minute