words per minute

4

annumathur


00:00

Speed

ारत के पड़ोसी देश बांग्‍लादेश का अधिकारिक नाम पीपल्‍स रिपब्लिक ऑफ बांग्‍लादेश है। जानें इस देश और लोगों से जुड़ी कुछ खास बातें। युनिसेफ के मुताबिक बाल विवाह में बांग्‍लादेश का नंबर नाइजीरियाा के बाद है। पूरी दुनिया में बाल विवाह के मामले में बांग्‍लादेश दूसरे नंबर पर आता है। इस देश में सैकड़ों मामले हर साल ऐसे भी आते है जिसमें परिवारिक दबाव के चलते कम उम्र की लड़कियों की शादी बुजुर्गों से हो जाती है। खेलों के मामले में बांग्‍लादेश का सबसे लोकप्रिय खेल क्रि‍केट है, जबकि बांग्‍लादेश का राष्‍ट्रीय खेल कबड्डी है। यह टेस्‍ट क्रिकेट खेलने वाला एशिया का चौथा देश है। बांग्‍लादेश की 80 प्रतिशत आबादी खेती के कार्य में संलग्‍न है। बांग्‍लादेश कपड़ों के निर्यात से सर्वाधिक आमदनी प्राप्‍त करता है। बांग्‍लादेश का इतिहास भारत से बहुत ज्‍यादा मजबूती से जुड़ा हुआ है तथा भारत की प्राचीन सभ्‍यताओं का शासन बांग्‍लादेश तक में रहा है। बांग्‍लादेश पाकिस्‍तान से 26 मार्च 1971 में आजाद हुआ। बांग्‍लादेश में हर साल 80 से अधिक फिल्‍में बनती हैं। बांग्‍लादेश में एग्‍जाम के दौरान नकल को गंभीर अपराध माना जाता है। नकल में पकड़े जाने पर जेल की सजा भी हो सकती है। इस देश का राष्‍ट्रगान 'अमर सोनार बांग्‍ला' गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगौर ने लिखा है। पुरूष एक हाथ दिल के पास रखकर झुकते हुए महिलाओं का अभिवादन करते हैं। कटहल बांग्‍लादेश का राष्‍ट्रीय फल है। बाघ बांग्‍लादेश का राष्‍ट्रीय पशु तथा लिली बांग्‍लादेश का राष्‍ट्रीय फूल है। सुंदरवन दुनिया का सबसे बड़ा सदाबहार वन है। इसका 40 प्रतिशत हिस्‍सा भाारत में है, तो 60 फीसदी हिस्‍सा बांग्‍लादेश में।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 805 - English

words per minute