words per minute

14

sarveshyadav88


00:00

Speed

ोकसभा स्पीकर की चेयर संभाल रहीं महिला सांसद रमा देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना समाजवादी पार्टी (एसपी) के सांसद आजम खान को भारी पड़ता नजर रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, बीजेपी नेता जया प्रदा समेत कई दिग्गज नेताओं द्वारा आजम खान के कॉमेंट की निंदा की गई। अब बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने भी आजम खान की टिप्पणी को अशोभनीय बताते हुए सभी महिलाओं से माफी मांगने को कहा है। बीएसपी चीफ मायावती ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, 'यूपी से एसपी सांसद आजम खान द्वारा कल (गुरुवार) लोकसभा में पीठासीन महिला के खिलाफ जिस प्रकार की अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है तथा अति-निंदनीय है। इसके लिए उन्हें संसद में ही नहीं बल्कि सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।'
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 248 - English

words per minute