words per minute
14
sarveshyadav88
00:00
Speed
कारोबार शुरू करने के महज तीन साल के भीतर ही रिलायंस जियो 33.13 करोड़ ग्राहकों के साथ देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बन गई है। जियो ने इस क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी वोडाफोन आइडिया को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है, जिसने शुक्रवार को बताया कि जून 2019 में उसके ग्राहकों की तादाद घटकर 32 करोड़ रही।
पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा जारी वित्तीय नतीजों के मुताबिक, उसकी सहायक कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की तादाद जून 2019 में 33.13 करोड़ रही।
ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक, मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली दूरसंचार कंपनी जियो मई में 32.29 करोड़ ग्राहकों तथा 27.80 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ एयरटेल को पछाड़कर देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई थी। उस वक्त एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 32.038 करोड़ और बाजार हिस्सेदारी 27.6 फीसदी थी।