words per minute

4

annumathur


00:00

Speed

ेशनल मेडिकल कमीशन बिल पर लोकसभा की मुहर के साथ ही यह उम्‍मीद बढ़ गई है कि जल्‍द ही राष्‍ट्रीय चिकित्‍सा आयोग का गठन होगा। इस आयोग के गठन का एक बड़ा उद्देश्‍य भारत को विश्‍व स्‍तरीय मेडिकल शिक्षा का केंद्र बनाना है। मेडिकल कमीशन बिल को कानूनी स्‍वरूप दिए जाने का इंतजार इसलिए हो रहा है, क्‍योंकि ऐसा होने पर ही उस मेडिकल काउंसिल से छुटकारा मिल सकेगा जिसके बारे में इस नतीजे पर पहुंचा गया था कि वह एक अक्षम और भ्रष्‍टाचार से ग्रस्‍त संस्‍था है। हालांकि नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के कुछ प्रावधानों का विरोध भी हो रहा है, लेकिन ऐसा करीब-करीब हर विधेयक के मामले में देखने को मिलता है। इतने बड़े देश में ऐसे किसी विधेयक का निर्माण मुश्किल ही है जिसके सभी प्रावधानों पर हर कोई सहमत हो सके। देखना है कि सरकार इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करती है या नहीं कि मेडिकल छात्रों को एक्जिट परीक्षा देने का अवसर एक से अधिक बार मले। जो भी हो, उचित यही है कि विपक्षी राजनीतिक दल यह समझें कि राष्‍ट्रीय चिकित्‍सा आयोग के गठन का समय गया है। इस आयोग के जरिये केवल मेडिकल शिक्षा की विसंगतियों को ही दूर करने में मदद नहीं मिलेगी, बल्कि चिकित्‍सकों और खासकर विशेषज्ञ चिकित्‍सकों की कमी को दूर करने का लक्ष्‍य भी पूरा किया जा सकेगा। फिलहाल यह एक कठिन लक्ष्‍य दिख रहा है।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 574 - English

words per minute