words per minute

13

KapilBatham


00:00

Speed

्राजील के राष्‍ट्रपति जायर बोलसोनारो ने अमेजन के वर्षा वनों में 11 दिनों से लगी आग बुझाने की जी-7 देशों की 154 करोड़ रुपये की पेशकश ठुकराकर सभी को चौंका दिया। माना जा रहा था कि बोलसोनारो पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने अहम को एक किनारे रख जी-7 देशों की मदद को स्‍वीकार करेंगे। मगर उनके हठीले रुख से नियंत्रण तौर पर पर्यावरण को अच्‍छी-खासी हानि उठानी पड़ रही है। पहले तो उन्‍होंने मदद की पेशकश नहीं मानी फिर दबाव पड़ने पर फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से अपने खिलाफ बोले गए आपत्तिजनक टिप्‍पणी वापस लेने पर ही मदद राशि लेने की बात कही। क्‍या किसी राष्‍ट्राध्‍यक्ष को ऐसी बातें शोभा देती हैं। अमेजन के वर्षा वनों का एक बहुत बड़ा हिस्‍सा ब्राजील के अंतर्गत है। 5.- मिलियन वर्ग किमी में फैले अमेजन के वन में करीब 30 मिलियन लोग निवास करते हैं। यह विशाल वर्षा वन विश्‍व की 20 फीसद ऑक्‍सीजन सप्‍लाई करती है। इसी कारण से इसे विश्‍व का फेफड़ा भी कहा जाता है। आग लगने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने जो आंकड़े और तस्‍वीरें जारी की है, वह बेहद डरावने हैं।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 999 - English

words per minute