words per minute

31

RajeshBelsare


00:00

Speed

जीवन संघर्षों से भरा हैं इसको जीना कोई आम बात नहीं है, जीवन सभी जीते हैं पर बहुत से लोग कुछ मजबूरियों के कारण नहीं जी पाते, मैं जहां तक समझता हूँ ईश्‍वर ने हमें यह जीवन इसलिए दिया है कि हम किसी के लिये एक राहगीर बने पर यह सोच सभी की नहीं रहती सोच तो आज के युग में यह है कि हम कब अपना बदला ले सकें और अपने प्रतियोगी को दु:ख में देखे। यह जीवन बार-बार नहीं मिलता इसको व्‍यर्थ में निकाले अपना जीवन ऐसा जियो की आपके जीवन से हजारों लोग लाभान्वित हो और भले ही उनकी सोच आपके विपरीत हो हमें अपने कर्तव्‍य का निर्वाहन करना है यही भावना आपके मन में होना चाहिए कोई क्‍या कह रहा है क्‍या सोच रहा है हमें इसकी परवाह किए बगैर अपने मार्ग पर चलना है और सतत् मेहनत करना है कुछ आपको मूर्ख भी समझेंगे क्‍योंकि यह समय ही ऐसा चल रहा है कि लोगों को अपने स्‍वार्थ के अलावा कुछ नहीं दिखता बस उसको अपना स्‍वार्थ ही महत्‍वपूर्ण होता है। पर आपको इसकी परवाह नहीं करना है और दृष्‍ढ़ संकल्‍प के साथ एक विशाल समुदाय का निर्वाहन करते हुये एक युद्धा बनना है जिससे बहुत से लोगों को आप प्रकाशित कर सके और अपने प्रकाश से एक नयी सोच नया अंदाज नई दिशा-निर्देश दे सकें, संचालक बुद्ध अकादमी टीकमगढ़
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 351 - English

words per minute