words per minute
27
KhushiSahu
00:00
Speed
स्वच्छ भारत अभियान या स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की थी, देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का क्लीन इंडिया का सपना स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से पूरा किया जाएगा। गांधी जी ने देशवासियों से अपने आस-पास की स्वच्छता बनाने का संदेश दिया था। स्वच्छ भारत अभियान एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गली-गली में साफ-सफाई को बढ़ावा देना तथा सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कर खुले में शौच को बंद करना है। हर साल 2 अक्टूबर को देश में विद्यालयों में कार्यक्रम रखे जाते हैं जिसमें बच्चों को साफ-सफाई के फायदे बताये जाते हैं, हम सभी को मिलजुल कर अपने आस-पास की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए जिससे यह अभियान सफल हो सके।
आधार कार्ड की जरूरत अब सिर्फ बैंकों तथा सरकारी योजनाओं में ही नहीं बल्कि फेसबुक चलाने में भी पड़ सकती है। विभिन्न योजनाओं में आधार लिंक की अनिवार्यता के बीच अब फेसबुक भी बड़ा कदम उठाने जा रही है जिससे चलते यूजर को अपनी प्रोफाइल आधार से लिंक करनी होगी सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट पर रोक लगाने के मकसद से ये फैसला लिया गया है इस संबंध में अब फेसबुक ने भारत में अपने नए यूजर्स को मैसेज देना भी शुरू कर दिया है।