words per minute
6
siksha_sagar
00:00
Speed
खुशियां हर किसी के जीवन में बहार लाती हैं, इसलिए सभी अपने जीवन में खुशियां चाहते हैं और खुशी पाने के लिए कोई भी काम करना पसंद करते हैं, लेकिन मनोवैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो खुशियां आंतरिक होती है। बाहरी वस्तुए एवं परिस्थितियां हमें जो खुशी देती हैं वह अस्थायी होती है। यदि स्थायी खुशी की तलाश करनी है तो उसे अपने भीतर ही खोजना होगा। खुशियों का खजाना कहीं बाहर नहीं मनुष्य के अंदर छुपा होता है, उसके दृष्टिकोण यानी मनोवृत्तिएवं उसकी समझ और उसके संतोष में जीवन बहुत सी ऐसी छोटी-छोटी चीजें होती हैं जिनसे हम खुशी हासिल कर सकते हैं और अपने अंतर्मन को पल भर के लिए खुशी से लबालब कर सकते हैं, लेकिन हम उन्हें कोई महत्व नहीं देते और अपने खुश रहने के क्षणों को गवां देते हैं। खुशी उनसे दूर भागती है जो हर क्षण चिंता, परेशानी व तनाव में हेाते हैं। ऐसे व्यक्ति खुशियों के अवसर में भी खुश नहीं रह पाते क्योकि वे पहले से ही नकारात्मक तत्वों से भरे होते हैं। जैसे पानी से भरे हुए गिलास में और पानी नहीं डाला जा सकता, उसी तरह तनाव, चिंता से लबालब भरे हुए व्यक्तियों के अंदर खुशियां नहीं डाली जा सकतीं। खुशियां चाहिए तो ग्रहणशील बनना होगा, खुशियों के अवसरों को पहचानना होगा और उन्हें स्वीकारना होगा खुशियां मीठे पानी की तरह होती हैं जो हमें अंदर से तृप्तकरती हैं। जिस तरह संसार में नदियां बहती हैं, झरने बहते है, तालाब होते हैं, कुंए होते हैं, उसी तरह संसार में खुशियों की भी लहरें हैं, झरने हैं। जिस तरह नदी झरनों से पानी पीने के लिए हमें उन के समीप जाना जरूरी होता है लेकिन यदि हमारे पास कुंआ है तो हम जब चाहे अपनी प्यास बुझा सकते हैं। उसी प्रकार खुशियों के लिए यदि हम बाहरी स्त्रोतों व तत्वों पर निर्भर है तो हमें उनका इंतजार करना होता है लेकिन यदि कुंए की तरह खुशी का स्त्रोत हम अपने भीतर तलाश लेते हैं तो हमें कहीं भटकने की जरूरत नहीं होती है। खुशी पाने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते, लेकिन फिर भी हम वह खुशी हासिल नहीं कर पाते जिसकी हमें चाह होती है, इसलिए हम अतृप्तही रह जाते हैं। यदि खुशी मिलती भी है, तो अल्पसमय के लिए, फिर हम जहां थे वहीं रह जाते हैं। कभी-कभी हम एक ही तरह की जिंदगी से दुखी नहीं होते, क्योंकि जब हम किसी उदे्दश्य पूरा करने में हम कभी भी एक ही तरह से कार्य नहीं करते वर्न कार्य को विभिन्न तरह से करते हैं और अपनी जिंदगी में खूबसूरत अनुभवों के रंग भरते हैं, जिनसे हमें खुशी और शांति मिलती है।