words per minute
18
sonuSaini1353092
00:00
Speed
एक गरीब परिवार रहता था, उसके पास कुछ भी नहीं था, वह गरीब परिवार बस एक खेती पर जिंदा था, मगर वह खेती भी उनसे एक दिन ले ली जायेगी यह बात वह परिवार नहीं जानता था, क्योंकि उन्होंने ने एक सेठ से कुछ धन लिया था जिसके बदले में वह अपनी खेती रख गए थे, इस बात को वह भूल चुके थे जब समय आया तो सेठ उनके पास आ गया था, वह बोला की आपको मेरा धन वापिस करना होगा।
मगर वह गरीब किसान बोला कि मेरे पास तो कुछ भी नहीं है, सेठ कहने लगा की अब तुम्हें अपना खेत मुझे देना होगा क्योंकि तुम बहुत साल से मेरे पैसे नहीं दिए है अगर तुम चाहते हो तो मेरा धन वापिस करो या अपनी खेती भूल जाओ, वह गरीब किसान कहने लगा की अब हम कहा जाएंगे सेठ कहने लगा कि मुझे इस बात से कोई मतलब नहीं है, बस तुम्हें यहां से जाना होगा, वह अपना घर भी खाली कर गए थे, जब वह जा रहे थे परिवार वाले कह रहे थे कि अब क्या होगा गरीब किसान बोला की समय जरूर बदलेगा, आज हम परेशानी में है मगर हमेशा ऐसा नहीं होता है।
वह नदी पार करने वाले थे कि किसान ने देखा कि एक खरगोश का बच्चा नदी किनारे पर है, वह डूबने वाला ही था तो किसान ने उसे बचा लिया था किसान का यह नेक काम शायद भगवान को पसंद आ गया था कुछ दूरी पर जाकर वह थक गए थे उन्होंने सोचा कि यही पर आराम कर लिया जाए वह सभी आराम करने लगे, कुछ देर बाद जब उनकी आंखे खुली तो उन्हें लगा की काफी देर हो गयी है अब हमें चलना चाहिए, वह जाने वाले ही थे कि किसान का पैर एक चीज से टकरा गया था।
वह क्या हो सकती है देखने के लिए जैसे ही बैठा तो उन्हें एक सोने के सिक्के से भरा हुआ घड़ा नजर आया था, वह उसे निकाल कर देखने लगे तो उन्हें बहुत सारा धन मिल गया था, वह कैसे हुआ था शायद उन्हें पता नहीं था मगर उनका समय बदल गया था, अब वह फिर से नयी जिंदगी की शुरुआत कर चुके थे, वह गरीब किसान अब गरीब नहीं था समय बदल गया था इसलिए कहते हैं कि हमें निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए तभी हम बहुत कुछ बदल सकते हैं, समय जरूर बदलेगा, इस तरह इस परिवार की जिंदगी ही बदल गयी, हम सोचते हैं कि जो भी हमें मिले, वो बहुत ही जल्दी मिले पर ऐसा होता नहीं है, समय से पहले कभी भी किसी को नहीं मिलता है, इसलिए कर्म करें फल जरूर मिलेगा, कर्म ही सच्ची पूजा है, संचालक बुद्ध अकादमी टीकमगढ़