words per minute

8

Vishalsshrivas


00:00

Speed

ीला आसमान, हरे भरे बाग और रंग बिरंगे फूल. पूरे यूरोप में इन दिनों वसंत किसी सुंदर सपने जैसा दिख रहा है. लेकिन किसान इस खिली हुई धूप से खुश नजर नहीं रहे हैं. उन्हें डर है कि अगर आने वाले दिनों में भी इसी तरह धूप निकलती रही और बरसात नहीं हुई तो उनकी फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. जानकारों का मानना है कि निकट भविष्य में यूरोप के खेतों पर बदलते मौसम की भारी मार पड़ने वाली है. फिलहाल किसान आने वाले संकट के बारे में कम और मौजूदा संकट के बारे में ज्यादा सोच रहे हैं. जिस तरह से भारत में यूपी, बिहार इत्यादि राज्यों के दिहाड़ी मजदूर पंजाब और अन्य राज्यों के खेतों में काम करने के लिए जाते हैं, उसी तरह पश्चिमी यूरोप के कई देशों में पूर्वी यूरोप से मजदूर आते हैं.
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 206 - English

words per minute