words per minute
9
9755336418
00:00
Speed
आज रक्षा मंत्री ने कहा कि देर-सबेर भारत और चीन को परमाणु शक्ति से जुड़े मुद्दों पर आपसी विश्वास का माहौल पैदा करने की दिशा में बातचीत करनी चाहिए। इस सिलसिले में परमाणु परीक्षण के बाद में दोनों देशों के बीच बातचीत में कुछ ठहराव आ गया था। इसी ध्येय को लेकर चीन के साथ कुछ प्रारंभिक बातचीत शुरू करने पर विचार-विमर्श चल रहा है। उन्होंने कहा इस बारे में कहा है कि हमारी मूल चिंता का विषय भारत की भौगोलिक और राजनैतिक स्थिति है। इसी मुद्दों पर चीन और पाकिस्तान के सामाजिक संबंध इस विषय के दायरे में मापे जाने चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच हुई वार्ता लंबी खिंच जाने से हम को निराश होने की जरूरत नहीं है बल्कि दोनों पक्षों की ओर से बातचीत शुरू किया जाना एक मात्र सराहनीय कदम होगा । अमरीका भी भारत से कुछ निश्चित अपेक्षाएं रखता है, जिन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता। जिस चीज में हमारा हित न हो उसको अस्वीकार किया जाना चाहिए।