words per minute
10
SurjanSingh
00:00
Speed
हर व्यक्ति को जीवन में कभी-कभी किसी बुरे अनुभव से होकर जरूर गुजरना पड़ता है, लेकिन जो व्यक्ति उन अनुभवों से सीख लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ जाते हैं उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता लेकिन इसके विपरीत जो लोग अपने बुरे अनुभव और धोखे को पकड़कर बैठे रहते हैं उनके लिए जिंदगी लंबी और सफलता के रास्ते बेहद मुश्किल हो जाते हैं। जीवन में कभी भी बुरे समय और अनुभवों का बोझ लेकर आगे न बढ़ें, जीवन लंबा और रास्ता मुश्किल है इसलिए हमेशा पॉजिटिव बने रहे। एक बार दो दोस्त रेगिस्तान से होकर गुजर रहे थे। रास्तें में एक जगह वो बैठे और उनमें बात होने लगी। अचानक किसी बात पर उनमें बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गई कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ खाने वाले दोस्त को इससे बहुत बुरा लगा लेकिन बिना कुछ कहे उसने रेत पर लिखा, आज मेरे सबसे अच्छे दोस्त ने मुझे थप्पड़ मारा। फिर वे थोड़ी देर के बाद आगे बढ़ने लगे। चलते-चलते वे एक नदी के किनारे पहुंचे। वहां उन्होंने नहाने का सोचा। जिस दोस्त ने थप्पड़ खाया था नहाते-नहाते वो पानी के अंदर दलदल में फंस गया और उसमें धंसने लगा लेकिन तभी उसके दोस्त ने किनारे से अपने दो तीन कपड़ो को आपस में बांधकर एक रस्सी की तरह बनाकर उसकी तरफ फेंका और अपने दोस्त को बचा लिया। जब थप्पड़ खाने वाला दोस्त दलदल से सही-सलामत बाहर आ गया तब उसने एक पत्थर पर लिखा, आज मेरे सबसे अच्छे दोस्त ने मेरी जान बचाई। उसे थप्पड़ मारने और बाद में बचाने वाले दोस्त ने ये सब देखकर उससे पूछा, जब मैंने तुम्हें मारा तब तुमने रेत पर लिखा और जब मैंने तुम्हें बचाया तब तुमने पत्थर पर लिखा, ऐसा क्यों?
उसके दोस्त ने कहा कि जब हमें कोई दुःख दे तब हमें उसे रेत पर लिख देना चाहिए ताकि हवाएं आकर उसे मिटा दें। लेकिन जब कोई हमारा भला करे तब हमें उसे पत्थर पर लिख देना चाहिए ताकि वह हमेशा के लिए याद रह जाए।