words per minute
9
chiragcomputerclasse
00:00
Speed
एक समय की बात है एक गावो में शादी होकर नयी बहु आई। चारो तरफ खुशी का माहौल था ।अब समय था बहु के गृहप्रवेश का। उसी समय सास देखती है की एक बिल्ली घर में घुस आई है वो बहु का रास्ता काटने ही बाली थी। सास थी थोड़े पुराने विचार की उसने एक टोकरी उठाई और उस बिल्ली के उपर डाल दी ताकि बिल्ली बहु का रास्ता न काट सके। बहु ने सास को बिल्ली के उपर टोकरी रखते हुए देख लिया था। समय बीता कुछ समय बाद सास मार गयी। बहु के एक लड़का हुआ। वह अब विवाह लायक हो गया। लड़के की शादी की गयी। बहु के गृहप्रवेश की बारी आयी। सास ने कहा हमारे यहं रिवाज है जब कोई नयी बहु आती है तो बिल्ली को टोकरी से ढककर बहु का गृहप्रवेश होता है। और यह प्रथा बन गई। इस कहानी से हमें सीखने को मिलता है की हम बिना सोचे समझे कोई भी प्रथा बना लेते हैं और उससे कई डर समाज में फैला देते हैं की ऐसा नहीं हुआ तो कुछ गलत हो जायेगा, जैसे बिल्ली रास्ता कट गयी तो अपशगुन होता है, या छिक आ गई तो घर से बाहर कुछ समय के लिए नहीं जाना चाहिए। और ये सब धीरे-धीरे डर में बदल जाते हैं और इंसान को कमजोर बना देते हैं।
सफलता पाने के लिए किसी भी टोटके की जरूरत नहीं है बस टोटको को छोड़ने की जरूरत है। सभी टोटको का एक ही इलाज़ है वो है, उन्हें अनदेखा कर देना।
चलो एक सभ्य समाज बनाए, टोटको से भारत को मुक्त कराये।