words per minute

15

my_home


00:00

Speed

भियुक्‍त के विद्वान अधिवक्‍ता का तर्क है कि अभियुक्‍त को झूंठा फंसाया गया है। पूर्व रंजिश थी, अभियुक्‍त अत्‍यंत गरीब व्‍यक्ति है और लंबे समय से न्‍यायिक अभिरक्षा में है। अभियोजन साक्षियों ने न्‍यायालय पुलिस के समक्ष परस्‍पर भिन्‍न कथन दिये हैं। साक्षियों के कथन विश्‍वास किये जाने योग्‍य नहीं हैं, इसलिए अभियोजन का मामला युक्तियुक्‍त संदेह के परे प्रमाणित नहीं है। अत: अभियुक्‍त को दोषमुक्‍त किया जावे। लोक अभियोजक का तर्क है कि मुन्‍नीबाई को चाकू से चोट पहुंचाई गयी थी, जिसकी चिकित्‍सीय साक्ष्‍य से और अन्‍य साक्षियों के कथनों से संपुष्टि हुई है। विचारण न्‍यायालय द्वारा अभिलेख पर उपलब्‍ध साक्ष्‍य के आधार पर दोषसिद्धि का निष्‍कर्ष निकाला है, जो कि उचित है। दोषसिद्धि का दंडादेश स्थिर रखा जावे। मुन्‍नीबाई का कथन है कि वह आरोपी धीरज को पहचानती है। घटना दिनांक को उसका लड़का कल्‍लू स्‍कूल जा रहा था और वह अपने घर पर घरेलू कार्य कर रही थी, तब अभियुक्‍त धीरज सिंह उसके लड़के से गाली गुप्‍तार करने लगे और उसके घर के अंदर घुसकर उसे बांये हाथ की कोहनी तरफ चाकू मार दिया, जिससे उसे बांये हाथ के पंजे पर एवं बांये तरफ पेट पर चोट आयी थी। अभियुक्‍त गाली गलोच कर रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। घटना के समय उसके चिल्‍लाने पर उसकी जिठानी रामकली रोहित ने बचाया। बाद में उसने थाना कोतवाली छतरपुर पर प्रदर्श पी 2 की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस वालों ने उसे अस्‍पताल भेजा था। घटना स्‍थल का नक्‍शा मौका बनाया गया। प्रतिपरीक्षण में साक्षी ने बतलाया है कि आरोपी धीरज उसके जेठ हैं। घटना के पहले उसका कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ तथा इस घटना के पूर्व उसके तथा आरोपी के बीच आना-जाना बोलचाल अच्‍छा था। दीपक और रामू घटना के समय अपने घर पर थे। वह घटना के करीब एक साल से एक ही जगह पर रहे हैं। उसका संपत्ति का कोई विवाद नहीं है। रामकली का कथन है कि वह आरोपी धीरज सिंह उर्फ धीरू को जानती है। फरियादी मुन्‍नीबाई उसकी मां है। घटना के समय वह स्‍कूल जा रहा था, तब रास्‍ते में आरोपी ने पिता जी के बारे में पूछा, उसके जवाब देने पर उसे गाली गलोच करने लगा और मारने की धमकी देने लगा, फिर वह स्‍कूल चला गया था। वह स्‍कूल में था, तब संजू ने फोन पर बताया था कि आरोपी गोपाल ने उसकी मां को चाकू मार दिया है। वह स्‍कूल से सीधा थाना कोतवाली गया था।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 639 - English

words per minute