words per minute
14
Nitin_Kushwaha
00:00
Speed
कानूनी तौर पर पुलिस पर्याप्त आधार के बिना किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं कर सकती अगर आपका किसी अपराध में शामिल होने का सबूत न हो। अगर आपको गिरफ्तार कर लिया है, तो आपको मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा और आप एक जमानत याचिका डाल सकते हैं। कोर्ट उसके बाद तय करेगा की आपको किसी भी प्रकार हिरासत में लिए जाने की आवश्यकता है या जमानत पर रिहा किया जा सकता है। झूठी गिरफ्तारी के लिए आप भी नुकसान का दावा कर सकते हैं।