words per minute

14

Anucomputer1


00:00

Speed

िजयनगर राज्य का अपने पड़ोसी राज्य से मनमुटाव चल रहा था। तेनाली राम के विरोधियों को तेनाली राम के खिलाफ राजा कृष्णदेव राय को भड़काने का यह बड़ा ही सुन्दर अवसर जान पड़ा। एक दिन राजा कृष्णदेव राय अपने बगीचे में अकेले बैठे पड़ोसी राज्य की समस्या के बारे में ही सोच रहे थे कि तभी एक दरबारी उनके पास पहुंचा और बड़ी होशियारी से इधर उधर झांकता हुआ राजा के कान के पास मुंह ले जाकर बोला,महाराज, कुछ सुना आपने ?‘नहीं तो.क्या हुआ ? राजा चौंके। ‘महाराज, क्षमा करें। पहले जान बख्श देने का वचन दें तो कुछ कहूं। जो भी कहना हो, निस्संकोच कहो, डरने की कोई बात नहीं है राजा ने दरबारी को अभय दान देते हुए कहा। महाराज, तेनाली राम पड़ोसी राजा से मिले हुए हैं। वे हमारे पड़ोसी राजा के साथ हमारे सम्बन्ध बिगाड़ना चाहते हैं। क्या बकते हो राजा गरज कर बोले। मैं तो पहले ही समझ गया था महाराज। तेनाली राम ने आप के ऊपर ऐसा जादू किया हुआ है कि आप उसकी शिकायत सुन ही नहीं सकते, या यूं कहिए कि तेनाली राम की शिकायत आपके कानों को सहन नहीं होती। तेनाली राम राज्य का सच्चा वफादार है। वह कभी राजद्रोह नहीं कर सकता। तुम्हें कहीं से अवश्य ही गलत सूचना मिली है। राजा कृष्णदेव राय ने उस दरबारी से कहा। महाराज,आपको जितना विश्वास तेनाली राम की सच्चाई पर है, उससे कहीं अधिक विश्वास मुझे अपनी इस सूचना पर है। पूरी तरह जांच परख करके ही मैंने आप तक यह सूचना पहुंचाई।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 500 - English

words per minute