words per minute

21

rishabh_shukla


00:00

Speed

वेदक/अभियुक्‍त संजय की ओर से अधिवक्‍ता श्री सुरेश महेश्‍वरी उपस्थित। अनावेदक/राज्‍य द्वारा विशेश अभियोजक श्री पी.एस. अहोरिया उपस्थित। प्रकरण में आवेदक अभियुक्‍त की ओर से दिनांक 21.09.2021 को प्रस्‍तुत धारा 451/457 द.प्र.सं. के अंतर्गत आवेदन पर विचार होना है, जिसके द्वारा आरक्षी केंद्र अलीराजपुर के अप्र.क्र.108/21 में जप्‍तशुदा मोटरसाइकिल एम.पी.11 एम.डी. 9590 जिससे संबंधित प्रकरण इस न्‍यायालय में विचाराधीन है, को सुपुर्दगी पर स्‍वयं को सौंपे जाने की प्रार्थना की गई है। इस न्‍यायालय में विचाराधीन संबंधी अभिलेख का अवलोकन किया गया एवं आवेदन पत्र पर सभी पक्षों के तर्क सुने गये। आवेदक/अभियुक्‍त की ओर से तर्क किया गया कि प्रकरण में जप्‍तशुदा वाहन थाना परिसर में खुला पड़ा रहता है जिससे उसके कल पुर्जे मशीनरी क्षतिग्रस्‍त हो रहे हैं, उक्‍त वाहन उसके सामान्‍य उपयोग का वाहन उसे सुपुर्दगी पर दिया जाता है तो वह उससे संबंधित न्‍यायालय द्वारा अधिरोपित सभी शर्तों का पालन करेगा, वाहन उसके ही पंजीकृत स्‍वामित्‍व का है, अत: उक्‍त वाहन उसे सुपुर्दगी पर सौंपा जावे। राज्‍य द्वारा आवेदन का मौखिक विरोध किया गया। अभिलेख के अनुसार वर्तमान आवेदक इस प्रकरण में अभियुक्‍त के रूप में समाहित है, घटना दिनांक को अभियुक्‍त द्वारा मोटरसाइकिल का उपयोग अभियोक्‍त्री को व्‍यपरहित करने में किया गया तथा शेष घटनाक्रम कारित किया गया था
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 306 - English

words per minute