words per minute
31
tech_world
00:00
Speed
एक बार एक भेडि़ए ने एक बकरी को पहाड़ के ऊपर फिसलन भरी जगह पर घास खाते देखा और बोला बहन बकरी क्या तुम्हें फिसलन से डर नहीं लगता। बकरी ने जवाब नहीं दिया वह अपने काम में लगी रही। वह फिर बोला वहां पर बहुत ठंड है और नीचे बचाओ की जगह भी नहीं है। बकरी फिर भी कुछ नहीं बोली और वहीं पर घास खाती रही। आखरी में भेडि़या जोर से फिर बोला बहन वहां से ज्यादा मीठी घास यहां पर है। बकरी बोली भाई तुम्हें मेरे भोजन की फिक्र है या अपनी हमें इससे यह शिक्षा मिलती है। कि दूसरे के बहकावे में नहीं आना चाहिए।