words per minute
11
AnkitAgrawal
00:00
Speed
सभापति महोदय, वित्त मंत्रीजी ने सदन के सामने जो वित्त विधेयक प्रस्तुत किया है मैं उसक समर्थन करता हूं इस बजट का समर्थन में ही नहीं बल्कि सारा देश करता है और मैं समझता हूं कि हमारे विरोधी दल के माननीय सदस्य भी अपने दिल से इस वित्त विधेयक का समर्थन करते है पेहली बार इस सदन में इस प्रकार का बजट प्रस्तुत किया गया है हमारे राष्ट्र के प्रधानमंत्री और देश के नौजवान नेता ने हमें नारा दिया है कि हम आने वाली अगली पंचवर्षीय योजनामें उत्पादन और रोजगार को अधिक महत्व दे इसी सिद्धांत को लेकर माननीय वित्त मंत्रीजी ने उत्पादन को बढ़ाने के साथ-साथ हमारे देश से बेराजगारी को समाप्त करने के लिए साहसिक कदम उठाये है। मैं उनके इस प्रयत्नों को भी सराहनी करता हूं। हमारे विपक्ष में बहुत से माननीय सदस्य ने कहा है कि हमारे दल की सरकार जो केन्द्र में है वह समाजवाद के लक्ष्य से पीछे हट गई है मैं उनको बतलाना चाहता हूं कि यह उनका भ्रम है इस बजट में जिस तहर से भिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन किया गया है। वे संकेत करते है कि वह केवल करोड़पति के लिए ही नहीं बल्कि हमारे देश के जन साधारण लोगों की आवश्यकताओं की भी पूर्ति करते है। मैं विपक्ष के माननीय सदस्य को बतलाना चाहता हूं कि पहले बजट में जो घाटा था और जिन परिस्थिति में वित्त मंत्रीजी ने यह बजट पेश किया था उनका भी सुझाव लेने की आवश्यकता है कि घाटे में किस प्रकार से पूरा किया गया है। यह भी एक बहुत बड़ा उत्तरदायित्व है हमारे वित्त मंत्रीजी ने इस बजट पर जिस तरह से वित्त मंत्रीजी ने बड़ा साहस पूर्ण ढंग से इस घाटे का काम किया है उनके लिए मैं वित्त मंत्रीजी को धन्यवाद देना चाहता हूँ वित्त मंत्रीजी ने इस बात का ऐलान किया है जिस तहर से हमारे देश को किसी भी विदेशी बैंको से ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हम विदेशी बैंको से ऋण लेते थे तो विरोधी पक्ष के लोग उनसे आलोचना करते थे लेकिन जब उन्होनें यह घोषणा की है तो हमें उनकी घोषणा का स्वागत करना चाहिए।