words per minute

11

THE_GOLU_001


00:00

Speed

ेवताओं के राजा इंद्र के दरबार में सात बच्‍चे थे। एक दिन सातों बच्‍चों में बहस छिड़ गई कि कौन सबसे महान है। लाल ने दूसरों को समझाते हुए कहा-इसमें कोई शक नहीं कि मैं सबसे महान हूं। तरबूज, अनार और सेब सब लाल रंग के होते हैं। इस पर संतरी ने कहा गाजर और दालें संतरी होती हैं, इसलिए मैं महान हूं। हरे ने टोकते हुए कहा सारे कच्‍चे फल हरे होते हैं, इसलिए मैं महान हूं। तभी नीला बोला आकाश के रंग को देखो तो तुम्‍हें समझ आएगा कि कौन महान है। गहरे नीले ने सवाल उठाया क्‍या तुमने मोर को देखा है? इस पर बैंगनी ने कहा तुमने पके हुए अंगूरों को तो देखा होगा। उससे यह साफ होता है कि मैं महान हूं। जब इंद्र को उनकी बहस का पता चला तो उसने कहा तुम अच्‍छे बच्‍चे हो। तुम्‍हें लड़ना नहीं चाहिए। मिल कर रहो और खेलो। सभी बच्‍चे मिलकर खेलने लगे। उनके मिलने से आकाश में सात रंगों का इंद्रधनुष बन गया।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 469 - English

words per minute