words per minute

47

SARITA_WAXER


00:00

Speed

किसान हर रोज रात किसी किसी मेहमान को दावत पर घर बुला लेता था। रोज-रोज मेहमानों के लिए खाना पकाकर और उनकी आव-भगत कर उसकी पत्‍नी तंग चुकी थी एक रात फ़िर किसान ने एक व्‍यक्ति को दावत के लिए घर बुलाया। पत्‍नी खाना तैयार करने लगी। उसने खीर के लिए दूध लेने किसान को बाजार भेज दिया। किसान की गैर-मौजूदगी में मेहमान घर आया। उसने देखा, आंगन में फूल-माला से सजा सिलबट्टा रखा हुआ है। आश्‍चर्य में उसने पूछा, इस सिलबट्टे को ऐसे क्‍यों सजा कर रखा गया है? किसान की पत्‍नी ने उत्‍तर दिया, ये मेरे पति ने रखा है। हमारे घर खाना खिलाने के बाद मेहमनों को इसी सिलबट्टे से मारने का रिवाज हैं। ये सुनकर मेहमान डर कर भाग गया। घर लौटकर किसान को मेहमान के बिना खाए चले जाने की बात पता चली, तो उसने कारण पूछा। पत्‍नी बोली, वो ये सिलबट्टा मांग रहा था। मैंने मना किया, तो गुस्‍से में चला गया। उधर किसान के घर में सिलबट्टे से मारने के रिवाज के बारे में उस मेहमान ने पूरे गांव के लोगों को बता दिया। फ़िर कभी कोई किसान के घर दावत में नहीं गया। इस तरह किसान की पत्‍नी के अपनी समस्‍या सुलझा ली।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 408 - English

words per minute