words per minute
17
Ashish_Raikwar
00:00
Speed
अभियोजन का मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि दिनांक 13.06.2018 को प्रार्थिया काजल ने थाना जाकर लिखित शिकायत दी कि, उसके घर में इलेक्ट्रानिक की दुकान है। उसके पति इलेक्ट्रिशियन है तथा वह भी दुकान में इलेक्ट्रीकल वर्क कर ती है। अभियुक्त नरसिंह की पटाखे की दुकान स्थित है। अभियुक्ति पहले अश्लील निगाहों से लगातार अपनी दुकान में बैठकर घूरता था जिस कारण प्रार्थिया को अपनी दुकान में बैठने आपत्ति होने लगी फिर वह लगातार उसे अश्लील इशारे करने लगा। कई दिनों तक प्रार्थिया डर के कारण कि यदि वह अपने पति को बताएगी तो अभियुक्ती नरसिंह से लड़ाई झगड़ा न कर लें इस कारण उसने अपने पति को नहीं बताया और अभियुक्त की हरकतों को नजरअंदाज करती गई यह सोचकर कि प्रार्थिया एक शादीशुदा महिला है और उसका भरा पूरा परिवार है उसके परिवार की इज्जत खराब होगी बेकार में लोग कई मुँह की कई बातें करेगें किन्तु इससे अभियुक्त के हौसले बुलंद हो गए और एक बार उसने जब वह पानी लेने बगल के हैण्डपम्प गई तो अभियुक्त ने रास्ते् में उसका हाथ पकड़ लिया और उससे अश्लील और अभद्र बातें करने लगा। प्रार्थिया वहां से अपना हाथ छुड़ाकर घर वापस आ गई और घर आकर उसने अभियुक्ते को उसके मोबाइल पर फोन करके समझाने का प्रयास भी किया कि तुम शादीशुदा आदमी हो तो प्रार्थिया भी एक शादीशुदा महिला है तथा अपने घर की इज्जसत है तुम भी अपनी पत्नी और बच्चे की तरफ ध्याीन दो जिससे फायदा है। तो अभियुक्त ने कहा कि वह प्रार्थिया से प्यार करता है अगर प्रार्थिया हॉं कर दे तो अभियुक्ती उसे रखते को तैयार है। जब अति हो गयी तो प्रार्थिया ने उक्ता बात अपने पति को बताई तो उसके पति ने दिनांक 05.06.2018 को अभियुक्तह से पूछा कि बता तू मेरी पत्नी के साथ इस तरह की हरकत क्यों करता है तो अभियुक्तर तुरंत घर में घुस गया और उसके द्वारा अपनी पत्नीू को भेजकर प्रार्थियां के पति और उसके देवर प्रदीप की रिपोर्ट करा दी की उसके पति एवं उसके देवर ने अभियुक्त की पत्नी को छेड़ा है जबकि उस दिन प्रार्थिया का देवर प्रदीप थाने में ही धारा 151 के तहत बंद था। प्रार्थिया और उसका पूरा परिवार अभियुक्त द्वारा अभियुक्त किए जा रहे अश्लीथल प्रयत्नों से एवं परिवार की बदनामी से प्रताडि़त है और लगातार अभियुक्त द्वारा उससे यह कहा जाता रहा है कि अगर वह उक्त बाते परिवार के किसी सदस्यी को बतायी तो वह उसके घर में सुअर मार बम्ब रख देगा और सब उड़ा देगा।