words per minute

17

YanuLama


00:00

Speed

ोली हिंदू धर्म के प्रसिद्ध त्‍योहारों में से एक है। होली एक ऐसा त्‍यौहार है जिसे पुर भारत देश में मनाया जाता है। होली के त्‍यौहार आने का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। भारत में होली का त्‍यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। प्‍यार भरे रंगों से सजा होली का त्‍यौहार सभी धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन को खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। होली का यह त्‍यौहार फाल्‍गुन मॉस की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली के त्‍यौहार मनाने के लिए लोग आपस की लड़ाई झगडे को ख़त्‍म करके एक दुसरे को रंग लगाकर गले मिलकर होली खेलते हैं। होली के पहले दिन होलिका दहन किया जाता है, और दुसरे दिन धूलिवंदन के रूप में मनाया जाता है। होली के त्‍यौहार के साथ अनेक कथाएँ जुडी हैं। होली रंगों का त्‍यौहार है इस दिन छोटे-बड़े, युवा सभी रंगों से खेलते हैं। होली का त्‍यौहार मुख्‍य रूप से दो दिनों का होता है। जिसमें पहले दिन होली दहन किया जाता है। होली का अगला दिन दुल्‍हैडी का होता है। होली को अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतिक माना जाता है। होलिका दहन करने के लिए लकड़ी, गोबर, घास-फूस इकठ्ठा करके रात में होलिका दहन करके पौराणिक कथाओं को याद करते हैं। हिंदू धर्म के लोग सरसों को पिसकर शरीर का मसाज करते हैं। होलिका के दूसरे दिन सभी लोग एक दूसरे को रंग या अबीर का टिका लगाकर आपस में एक-दूसरे के गले लगते हैं। होली का त्‍यौहार हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्‍गुन महीने में मनाया जाता है। होली के इस त्‍यौहार को मनाया जानें के पीछे एक पौराणिक कथा है। हिरण्‍यकश्‍यप नाम का एक राक्षस था जिसनें ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्‍त कर लिया था की उसे कोई मार नहीं सकता। हिरण्‍यकश्यप क्रूर के कारण अपने आप को ही भगवान मानता था। वह भगवान विष्‍णु का बहुत बड़ा दुश्‍मन था। हिरण्‍यकश्‍यप का पुत्र प्रह्लाद जो भगवान विष्‍णु के भक्‍त थे। हिरण्‍यकश्‍यप के काफी समझाने के बाद भी भक्‍त प्रह्लाद भगवान विष्‍णु की पूजा करते रहे। इसलिए हिरण्‍यकश्‍यप अपनी बहन होलिका की सहायता से अपने पुत्र को मारने के लिए प्रह्लाद को लेकर आग में बैठने को कहा। क्‍योंकि होलिका को यह वरदान मिला था की वह कभी आग में नहीं जल सकती। होलिका प्रह्लाद को लेकर आग की चिता पर बैठ गई थी लेकिन भगवान विष्‍णु की कृपा से प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ और होलिका आग में जलकर भस्‍म हो गई। यह कथा इस बात का संकेत करती है बुराई पर अच्‍छाई की ही जीत होती है। होली भारत में मनाया जाने वाला रंगों का त्‍यौहार है। होली राष्‍ट्रीय त्‍यौहार की तरह मनाया जाता है।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 795 - English

words per minute