words per minute

14

Ramu_Raghuwanshi


00:00

Speed

हमारी सोच को संकीर्ण करने में सोशल मीडिया ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। हम अपने समय को उनपर ऐसे बर्बाद कर रहे हैं जैसे हमें उससे ही अन्‍न की प्राप्ति हो रही है। ऐसा नहीं है की इनका काम सिर्फ नकरात्‍मकता को बढ़ाना है लेकिन हम कह सकते कि इन पर फैलने वाली झूठी खबरें हमारे समाज को जान-माल की हानि से प्रभावित कर देती हैं। हमेशा से संसार पर किसी किसी शक्ति का प्रयोग करके ही हुकूमत की जाती रही है और आज के समय यह शक्ति सोशल मीडिया है। जो भी इस शक्ति को अपने पास रखेगा वह दुनिया पर राज करेगा और अपने हितों की पूर्ति के लिए किसी की जान की परवाह नहीं करेगा। पहले लोगों की मानसिकता हर तरह की होती थी लेकिन आज कल हमारी सोच बहुत ही एक्‍सट्रीम हो गई है जो कि स्‍वस्‍थ समाज के लिए अच्‍छी नहीं है। इसलिए सोशल मीडिया पर आने वाली खबरों पर यूं ही बिना जांच के विश्‍वास करने से बचें।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 367 - English

words per minute