words per minute

16

Varsha_Batham


00:00

Speed

मुझे बहुत गर्मी लग रही थी। तो मैने उठा अपना एयर कंडीशन ऑन किया और आराम से उसकी ठण्‍डाई का आनंद लेने लगा, पर थोड़ी देर बाद मुझे यह याद आया कि आज से 5 साल पहले तक मै एसी को जानता तक नहीं था यानि कि कितनी भी गर्मी पड़ जाए लेकिन कूलर की हवा से ज्‍यादा गर्मी नहीं लगी लेकिन आज एसी के बावजूद मुझे गर्मी का एहसास हुआ, लगता है मानो पृथ्‍वी सूर्य के बगल में जाकर विराजमान है। लेकिन इस गर्मी का कारण हम जानते हैं फिर भी उसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे जो कि एक चिंतनीय विषय है क्‍योंकि ये गर्मी ऐसे ही बढ़ती रही तो सभी जीव-जन्‍तुओं के सामने बहुत ही बड़ा जीवन संकट जाएगा। गर्मी बढ़ने का कारण ग्‍लाेबल वार्मिंग है जिसकी वजह से हर साल मौसम के पैटर्न में बदलाव रहा है जो कि सही नहीं है ऐसा होने से प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। ग्‍लोबल वार्मिंग की वजह से पृथ्‍वी के ध्रुवों पर जमी बर्फ पिघल रही है जिससे समुद्र किनारे बसे शहरों पर उनके डूबने का संकट गया है। यहां तक कि कुछ देशों की राजधानी तक डूब सकती है। ग्‍लोबल वार्मिंग के मुख्‍य कारणों में प्रदूषण का बढ़ना, वनों की अंधाधुंध कटाई, वातावरण में कार्बन डाइ आक्‍साइड की बढ़ती मात्रा आदि हैं। इसके बहुत ही भयानक दुष्‍परिणाम मानव जाति को भुगतने होंगे। यदि इस समस्‍या को जल्‍द ही सुलझाया नहीं गया तो जीवन संकट में हो सकता है।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 358 - English

words per minute