words per minute
18
GAURAVlogs
00:00
Speed
एक समय की बात है एक गांव में मीना नाम की एक लड़की रहती थी। उसके पापा लालचंद गांव के बड़े सेठ थे उनके पास बहुत से बगीचे और जमीन थी। वह अपनी बेटी से बहुत प्यार करते थे। वह उसकी हर जरुरत को पूरा करते थे। जिसके कारण वह बहुत बिगड़ गयी थी और घमंडी हो गयी थी। वह कभी-कभी अपने पापा के सामने अजीब सी मांग रखती थी जिसको भी उसके पापा पूरा करते थे। वह कभी-कभी अपने घर के नौकरों का अनादर करती थी। लीला की एक दोस्त थी जिसके साथ वह अक्सर खेला करती थी। एक दिन लीला उसकी दोस्त रमा कुछ दोस्तों के साथ मेले में जा रहे थे वहॉं पर रमा जिस तरह चल रही थी उससे एक बूढ़े व्यक्ति को टक्कर लग गयी और वह व्यक्ति गिर गया। जब बूढ़े व्यक्ति ने लीला से संभल कर चलने के लिए कहा तो इस पर लीला ने बूढ़े व्यक्ति को बोला इसमें उसकी ही गलती है। कुछ देर मेले में घूमकर झूला झूलने के बाद वह मेले से आने लगे। बीच में उनको एक आम का पेड़ नज़र आया जिसपर बहुत से आम के फल लगे हुए थे। लीला और उसके दोस्त उस पेड़ के पास जाकर पत्थर से उस पेड़ के आम तोड़ने लगे। कुछ देर में उनने इतने फल तोड़ लिए जिससे उन सबका पेट भर जाये। लीला के सभी दोस्त टूटे हुए आम को उठाकर खाने लगे और आम तोडना बंद कर दिया लेकिन लीला अभी भी आम तोड़ रही थी। जब रमा ने लीला से कहा की हमने इतने आम तोड़ लिए है कि हम सबका पेट भर सके तो तुम और आम क्यों तोड़ रही हो। लीला बोली मै इस पेड़ के सभी आम तोड़ दूंगी। रमा और उसके दोस्त आम खाने में व्यस्त हो गए लेकिन लीला आम तोड़ती रही। कुछ देर के अंदर बहुत सारे आम तोड़ने के बाद भी वह बाकि आम तोड़ने में लगी रही। तभी वह आम का पेड़ बोल उठा लीला तुम इतने फल क्योंं तोड़ रही हो जितने आम तुमने तोड़े है वह तुम्हारे लिए पर्याप्त है। पेड़ को बोलता देखकर लीला के दोस्त डर गए लेकिन लीला बोली मै तो आज तुम्हारे सारे आम तोडूंगी। आम के पेड़ ने लीला को चेतावनी दी वह रुक जाए और बाकि आम न तोड़े लेकिन लीला कहा मानने वाली थी उसने आम तोडना जारी रखा और बोला तुम मेरा क्या बिगाड़ोगे। आम के पेड़ ने बोला लीला तुम बहुत घमंडी लड़की हो तुमको सबक सिखाना ही पड़ेगा। इसके बाद आम के पेड़ ने लीला पर जादू किया जिससे उसकी मुछे निकल आयी। उसे देखकर उसके सभी साथी हॅसने लगे। लीला आम के पेड़ से विनती करने लगी वह अब ऐसा नहीं करेगी वह उसकी मूछों को हटा दे लेकिन आम का पेड़ बोला पहले तुम जाकर अपने पिता को लेकर आओ अगर वह मुझसे इसके लिए बोलेंगे तभी में तुम्हारी मूछों को हटाऊँगा। यह सुनकर लीला मुँह पर चुन्नी लपेट कर घर जाने लगी। मार्किट में जाने पर बहुत तेज़ हवा आयी और उसकी चुन्नी उड़ गयी जिससे सभी लोगों ने लीला की मूछों को देख लिया और मूछों वाली लड़की कहकर हॅसने लगे। लीला उन सबसे पीछा छुड़ा कर अपने घर चली गयी और अपने पापा को सारी बात बताई।