words per minute

16

Vivek_Vishwakarma


00:00

Speed

ैं कहना चाहता हूं कि आज देश में केवल नारे लगाने से ही काम नहीं चल सकता है। आज आवश्यकता इस बात की है कि सभी महत्वपूर्ण मामलों पर देश के सभी राजनीतिक दल आपस में मिल बैठ कर गंभीरतापूर्वक विचार करें। कम से कम देश हित के मामलों पर हमें एक हो कर काम करना चाहिए। यह अच्छी बात है कि देश के सभी राजनीतिक दलों ने देश हित के मामलों में अपने विचार गंभीरता के साथ प्रकट किए हैं। आज हमारे राष्ट्र की एकता अखण्डता को खतरा महसूस होने लगा है तथा देश में ऐसे तत्व पैदा हो रहे हैं जो देश की व्यवस्था को छिन्न-भिन्न कर देना चाहते हैं। इस प्रकार के तत्वों, जिनसे देश को खतरा है, का मुकाबला किस प्रकार से किया जाए इस पर सभी राजनीतिक दलों को आपसी सहयोग और विचार-विमर्श से काम करना चाहिए। अक्सर देखने में आता है कि हमारे देश के विपक्षी दल के नेता राष्ट्र की मूल समस्याओं को अनदेखा करके दूसरी छोटी-छोटी बातों को अधिक महत्व देते हैं। सभी क्षेत्रीय राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को विचार करना चाहिए कि वे क्या कारण हैं जिनकी वजह से हमारे देश में क्षेत्रीय प्रश्नों भाषा के प्रश्नों को लेकर हमारे नागरिक आपस में एक-दूसरे के विरुद्ध लड़ रहे हैं। ऐसे प्रश्नों पर सभी राजनीतिक दलों को व्यापक दृष्टिकोण अपनाना होगा। सभी राजनीतिक दलों को ऐसी भ्रामक बातें बिल्कुल नहीं करनी चाहिए जिससे देश की एकता अखण्डता को खतरा पैदा हो। देश एक रहे ऐसी कोशिश करनी चाहिए। कुछ राजनीतिक दल अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए देश की जनता को गुमराह करते हैं। देश की जनता को ऐसे दलों से सतर्क रहना होगा।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 432 - English

words per minute