words per minute

16

Vivek_Vishwakarma


00:00

Speed

विष्य का मतलब ही है बदलाव। मगर कंप्यूटर की दुनिया में बदलाव जिस रफ्तार से हो रहे हैं उसे बदलाव कहे जाने की अपेक्षा अगर क्रांति कहा जाए तो बेहतर होगा। यह क्रांति इस अंदाज में हो रही है कि भविष्य में आज की दुनिया की सूरत ही नजर आएगी। हाईटेक दफ्तरों और किचेन में फर्क खत्म हो जाएगा। अगले बीस सालों के भीतर दुनिया में इस कदर बदलाव जाएगा कि कुछ थोड़ी सी यादगार इमारतों और भव्य स्मारकों के अलावा शायद ही कोई दूसरी ऐसी चीज दिखे जिसमें पिछली सदी के चिह्न हों। मजे की बात है कि इस समूचे विकास के केंद्र में कंप्यूटर होगा। अगले दस सालों में घरों और दफ्तरों में फर्क मिट जाएगा। आप दफ्तर में बैठकर घर के काम निपटा सकेंगे और घर में बैठे हुए दफतर के काम से फारिग हो सकेंगे। आज जिन महिलाओं को भागते भागते दफ्तर इसलिए जाना पड़ता है क्योंकि उन्हें घर के तमाम कामों में देर हो जाती है उन्हें इससे मुक्ति मिल जाएगी। दफ्तर में बैठे बैठे ही वे घर के कपड़े धो सकती हैं और घर में बैठे बैठे ही अपनी फाइल का अधूरा काम निपटा सकती है। तब उन्हें यह चिंता नहीं रहेगी कि घर में दूध है या नहीं। घर में रखा मल्टीमीडिया सिस्टम फ्रिज से पूछकर उन्हें अनुमान लगाने से मुक्ति दिला देगा। बच्चों के लिए खेलने के लिए पार्कों का महत्व घट जाएगा। बच्चों को घर में ही कंप्यूटर तमाम ऐसे खेलों से परिचय करा देगा जिनसे उन्हें छुट्टी नहीं मिलेगी। बच्चों की ट्यूशन को तो भूल ही जाइए। इंटरनेट में ऐसी तमाम बेबसाइटें मौजूद होंगी जो छात्रों को एक एक पाठ का विस्तार से अध्ययन कराएंगी।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 517 - English

words per minute